• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लगने लगे कयास

  • August 22, 2022
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लगने लगे कयास
  • Dy CM Keshav Prasad Maurya Tweets उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को ट्वीट किया है कि संगठन सरकार से बड़ा। ऐसे में लोग अनुमान लगाने कि वह भी उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में आ गए हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष के नाम को लेकर लम्बे समय से कयासबाजी के बीच रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक ट्वीट ने हर तरफ खलबली मचा दी है। बीते एक महीने से नई दिल्ली के कई दौरे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी भेंट की थी। अब उनके ट्वीट के कई मायने निकाले जाने लगे हैं।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को ट्वीट किया है कि संगठन सरकार से बड़ा। ऐसे में लोग अनुमान लगाने कि वह भी उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में आ गए हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस ट्वीट ने भाजपा के साथ अन्य दलों के खेमे में भी खलबली मचा दी है।

संगठन सरकार से बड़ा है!

 

केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को अयोध्या में थे जबकि रविवार को गाजियाबाद में आयोजित भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पश्चिम व ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में सम्मिलित होकर गणमान्य जनों को संबोधित किया। इसमें भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी शामिल थे।

जनपद गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित पश्चिम व ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में सम्मिलित होकर गणमान्य जनों को संबोधित किया। @BJP4India @BJP4UP pic.twitter.com/9MMcbShxEF

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) August 21, 2022

 

अयोध्या में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कल कहा था कि भाजपा उत्तर प्रदेश में 2024 में 80 लोकसभा सीट जीतेगी। इससे पहले उन्होंने राम लला और बजरंगबली के दरबार में माथा टेकने के साथ ही साथ विकास कार्यों का जायजा लिया था। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में सभी 80 सीटें भाजपा जीतेगी। उत्तर प्रदेश में कानून का राज चल रहा है, लोगों को रोजगार घर और सुरक्षा मिल रहा है।

बता दें कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पार्टी के अंदर और बाहर चर्चाओं व अटकलों का बाजार गर्म है। खासतौर पर जब से जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाये जाने और उनके स्थान पर झारखंड के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह को उप्र में यह जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद से नए प्रदेश अध्यक्ष की तैनाती की अटकलें और तेज हो गई हैं

केशव और बंसल टीम के रूप में साथ काम कर चुके हैं। बीती 17 अगस्त को केशव प्रसाद मौर्य ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की तो इंटरनेट मीडिया पर यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि कहीं पार्टी नेतृत्व मौर्य को तो प्रदेश भाजपा की कमान दोबारा सौंपने पर विचार तो नहीं कर रहा। केशव के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए ही भाजपा ने 2017 के विधान सभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया था।

 

Post navigation

Prev
Next
‘P से पंडित, नहीं परिवारवाद…’, रवि किशन का समाजवादी पार्टी पर हमला

‘P से पंडित, नहीं परिवारवाद…’, रवि किशन का समाजवादी पार्टी पर हमला

  • September 21, 2026
‘सब पैसे की गर्मी है…’, आपस में भिड़े सपा नेता तो भड़के अखिलेश यादव

‘सब पैसे की गर्मी है…’, आपस में भिड़े सपा नेता तो भड़के अखिलेश यादव

  • September 21, 2026
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को झटका, नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम पर कोर्ट का बड़ा फैसला

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को झटका, नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम पर कोर्ट का बड़ा फैसला

  • September 21, 2026
CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

  • September 21, 2026
UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

  • September 21, 2026
‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती

‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती

  • September 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते समय भी हया का ख्याल रखें: कारी इस्हाक गोरा September 21, 2026
  • शिवा हत्याकांड के बाद हाईवे जाम और पथराव मामले में पांच वांछित गिरफ्तार September 21, 2026
  • एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू रक्षक ने स्थगित किया काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम September 21, 2026
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत को लेकर सहारनपुर तैयार September 21, 2026
  • चिलकाना पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चार शातिर चोर गिरफ्तार September 21, 2026
  • संत रविदास की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का आह्वान September 21, 2026
  • एक शाम गणपति बप्पा के नाम, भजन संध्या में गूंजे भक्ति के स्वर September 21, 2026
  • महापौर ने छड़ी पूजन के साथ किया छड़ी मेले का शुभारंभ September 21, 2026
  • ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ विषय पर विशेष व्याख्यान, बचाव को बताया बेहतर स्वास्थ्य का आधार September 21, 2026
  • ‘P से पंडित, नहीं परिवारवाद…’, रवि किशन का समाजवादी पार्टी पर हमला September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021