उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
  • सहारनपुर के सरसावा में पत्रकारों से वार्ता करते उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक।

सरसावा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज अम्बाला रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे जहां उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों  के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदेश में अव्वल दर्जे की बताया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर को नंबर वन बनाना है। यहां कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारीयों को निर्देश दिए गए हैं कि विभाग में जितने भी पद रिक्त हैं,ं उनको तत्काल भरा जाए। रिक्त पदों को भरने के लिए शासन को भेजना है। इंटरव्यू के माध्यम से रिक्त पद भरे जाएंगे जिसमें जिलाधिकारी को अध्यक्ष व सीएमओ को सदस्य बनाया गया है। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर को जो अपमान किया है, उसको देश में प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। समाजवादी पार्टी को उसका खामियाजा भुगतना  पड़ेगा। इस दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री सन्दीप सिंह, नकुड़ विधायक मुकेश चैधरी, नगर विधायक राजीव गुम्बर, विधायक देवेंद्र निम मौजूद रहे।


विडियों समाचार