दानिश मंडल सचिव व नौशाद जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

दानिश मंडल सचिव व नौशाद जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
  • सहारनपुर में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते राष्ट्रीय अध्यक्ष।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने संगठन का विस्तार करते हुए कई पदाधिकारियों को बनाने की घोषणा की है। संगठन कार्यालय पर आयोजित बैठक मेे राहुल बेदी ने दानिश को मंडल सचिव व नौशाद को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। मंगलवार देर शाम जिला कार्यालय पर यह मनोनयन समीक्षा बैठक के दौरान किये गये।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने कहा कि संगठन किसानों के हित में लगातार संघर्ष कर रहा है और आज भारी तादाद में लोग भाकियू बेदी से जुड रहे है। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में पुतला फुंककर काले झंडे दिखाये जायेंगे। बैठक में राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा प्रभारी रियाज राणा, सुहैल, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल शर्मा, मंडल अध्यक्ष कमाल नासिर, नफीस, जिलाध्यक्ष तौहिद अली, नसीबुर्रहमान, शाहबाज, नदीम, द्रोण शर्मा, फजाईल, मुस्तकीम, ईसा फारूक आदि मौजूद रहे।