CSK vs KKR: ‘जब जरूरत होगी, मैं कर दिखाऊंगा’, फ्लॉप फॉर्म के शोर के बीच कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बयान
नई दिल्ली। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने लगातार दूसरी जीत के बाद कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चीजें धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। गायकवाड़ ने ये बयान तब दिया जब सीएसके टीम ने KKR को 32 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सीएसके की टीम अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स पर 23 रनों की जीत के बाद इस मैच में बदलावों के साथ उतरी थी।
अपने होम ग्राउंड पर केकेआर के खिलाफ जीत हासिल कर सीएसके ने एक रिकॉर्ड भी बनाया। चेन्नई मौजूदा सीजन की पहली टीम बनी है, जिसने 200 से कम का टोटल सफलतापूर्वक डिफेंड किया है।
इम्पैक्ट प्लेयर की वजह से अतिरिक्त बल्लेबाज आते हैं और अब 200 से भी ज्यादा का टारगेट आसान लगता है, लेकिन सीएसके ने 192 रन के अपने टोटल को डिफेंड किया। इस जीत के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ खुश हैं। उन्होंने मैच के बाद बताया कि टीम 210-220 के बारे में सोच रही थी, लेकिन बीच मैच में इस प्लान को बदल दिया।
Ruturaj Gaikwad ने CSK की जीत के बाद क्या कहा?
दरअसल, केकेआर को हराकर पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि उनकी टीम धीरे-धीरे अपनी लय पकड़ रही है। गायकवाड़ ने साथ ही कहा,
“मुझे लगता है कि धीरे-धीरे सब कुछ सही दिशा में जा रहा है। अब हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका पता है, किसे कौन-सा ओवर डालना है और किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी है। खिलाड़ी टीम की जरूरत के हिसाब से खुद को ढाल रहे हैं, जो हमारे लिए एक अच्छा संकेत है।”
210-220 के स्कोर का प्लान बदला
गायकवाड़ ने खुलासा किया कि टीम शुरुआत में 210-220 के स्कोर का लक्ष्य लेकर चल रही थी, लेकिन बाद में इसे बदल दिया। सीएसके के कप्तान ने कहा,
मुझे लगा कि ये एक पार स्कोर था, ये देखते हुए कि पहले मैं कहूंगा, सात या 8 ओवर के बाद विकेट बहुत बदल गया। ये थोड़ा स्पिन होने लगा, थोड़ा रुकने लगा। तो हम, पहले 220,210 के बारे में सोच रहे थे, लेकिन फिर हमने सोचा कि 190,180 के आसपास कुछ भी एक अच्छा स्कोर होगा और मुझे लगता है कि उसके बाद, हमें बस बॉलिंग में एक अच्छा पावरप्ले मिलना था। उसके बाद ये बस उस नेट-रन रेट को बनाए रखने के बारे में था।
सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़
अपनी फॉर्म पर क्या बोले कप्तान गायकवाड़?
इस सीजन में गायकवाड़ का बल्ला खामोश रहा है। अब तक खेले गए 5 मैचों में उनके नाम केवल 63 रन हैं। अपनी फॉर्म पर खुलकर बात करते हुए उन्होंने कहा,
“सबसे पहले तो, लंबे समय बाद जीत का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है। बल्लेबाजी करते समय फॉर्म की बातें मेरे दिमाग में आ रही थीं, लेकिन पिछले मैच के बाद मैं थोड़ा रिलैक्स महसूस कर रहा हूं। मानसिक रूप से मैं काफी सकारात्मक हूं।”
उन्होंने अंत में कहा,
एक बड़ी पारी बस आने ही वाली है। जब तक दूसरे खिलाड़ी मेरे हिस्से की कसर पूरी कर रहे हैं, तब तक ठीक है। लेकिन मैं वादा करता हूं कि जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत होगी, मैं वो पारी जरूर खेलूंगा।
ऋतुराज गायकवाड़
नूर-अकील को लेकर क्या बोले?
नूर अहमद और अकील हुसैन को लेकर उन्होंने कहा,
“हां, हमने सोचा था कि क्योंकि अगर हमारी बैटिंग कम होती तो हम वीर का इस्तेमाल करना चाहते थे, लेकिन फिर हमने सोचा कि हमने इसे कवर कर लिया और अकील दूसरी पारी में आ रहा है, ज्यादा पावरप्ले बॉलर होंगे, लेकिन सुनील ने बैटिंग ओपन की, हमने सोचा फिर भी ये ग्रिपिंग था। बीच में दो राइट-हैंडर, वह अभी भी हमें अच्छे ओवर दिला सकता है। ऐसे में मुझे लगता है कि उसने बहुत अच्छी बॉलिंग की, रडार के नीचे रहा। “
गायकवाड़ सिर्फ फॉर्म ही नहीं, केकेआर के खिलाफ मैच में अपनी फील्डिंग को लेकर भी घेरे में है। मैच में उन्होंने केकेआर की पारी के चौथे ओवर में सुनील नरेन का आसान सा कैच टपकाया। गेंदबाज अंशुल कंबोज जश्न मनाने ही वाले थे, लेकिन गायकवाड़ की इस चूक ने हर किसी को हैरान कर दिया। कैच ड्रॉप को लेकर गायकवाड़ ने कहा,
हां, मुझे लगता है कि हमने जो कुछ भी आया उसे ड्रॉप कर दिया, बस एक या दो ही लिए, लेकिन फिर भी मुझे लगा कि आज थोड़ी ह्यूमिडिटी थी, इसलिए हाथों में पसीना आ रहा था। यह कोई एक्सक्यूज नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से हम इम्प्रूव करना चाहेंगे। जब तक, हर बॉल के पीछे एनर्जी है, इंटेंट है और जैसा कि मैंने कहा, उसके पीछे एटीट्यूड है, हम ठीक हैं, भले ही हम कुछ ड्रॉप कर दें।
ऋतुराज गायकवाड़
