‘पागलों की दुनिया, मुझे मरने का डर नहीं, उसकी बहन ने….’, व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग पर ट्रंप का चौंकाने वाला बयान
अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में एक फायरिंग की घटना के बाद CBS न्यूज को इंटरव्यू दिया है. उन्होंने बताया कि जब फायरिंग हुई तो मैं जमीन पर गिर गया और फर्स्ट लेडी भी. सिक्योरिटी फोर्सेज के तुरंत एक्टिव होने पर ट्रंप ने कहा कि मैं देखना चाहता था कि आखिर हो क्या रहा है और मैं उनके लिए इसे आसान नहीं बना रहा था. उन्होंने कहा कि मैं अच्छे लोगों से घिरा हुआ था और शायद मैंने उन्हें थोड़ा और धीरे काम करने पर मजबूर कर दिया.
ट्रंप से पूछा गया कि क्या आपको पता है कि आप शूटर के निशाने पर थे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता. मैंने एक मैनिफेस्टो पढ़ा. वह रेडिकलाइज़्ड है. वह एक क्रिश्चियन विश्वासी था और फिर वह एंटी-क्रिश्चियन बन गया और उसमें बहुत बदलाव आया.’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर शूटिंग के दौरान सीक्रेट सर्विस इवैक्युएशन में देरी की क्योंकि वह देखना चाहते थे कि क्या हो रहा है.
शूटर की फैमिली ने पुलिस को दी थी शिकायत
शूटर के भाई और बहन ने पहले ही पुलिस को उसके संदिग्ध व्यवहार की रिपोर्ट कर दी थी और उसका परिवार बहुत परेशान था. हमलावर में एक ईसाई मानने वाले से ईसाई-विरोधी व्यक्ति में अचानक बदलाव आया. वहीं चोट की चिंता पर ट्रंप ने कहा, ‘मुझे चोट की चिंता नहीं थी. मैं ज़िंदगी को समझता हूं. हम एक पागलों से भरी दुनिया में रहते हैं.’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई सुरक्षा घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरक्षा चीजों की सराहना की.उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर आलोचना की जा सकती है, लेकिन इस मामले में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने अच्छा काम किया.
शूटिंग के दौरान मेलानिया का कैसा था रिएक्शन? ट्रंप ने बताया
व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (WHCA) डिनर में हुई सुरक्षा घटना के बाद एक बयान में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि हमलावर की गति को देखा जाए तो NFL को उसे साइन कर लेना चाहिए, वह बहुत तेज था.ट्रंप ने सुरक्षा घटना के दौरान अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी ऐसी परिस्थितियों का सामना किया है. उन्होंने आगे कहा कि पहली महिला मेलानिया ट्रंप ने इस स्थिति को ‘बेहद अच्छे से’ संभाला.
डिनर कार्यक्रम को लेकर क्या बोले ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर को लेकर कहा है कि हाल की सुरक्षा घटनाओं के बावजूद इस कार्यक्रम को दोबारा आयोजित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह खुद व्यस्त रहते हैं और कार्यक्रम में शामिल होना जरूरी नहीं मानते, लेकिन उनका मानना है कि इस आयोजन का फिर से होना महत्वपूर्ण है.
डोनाल्ड ट्रंप ने देश में राजनीतिक हिंसा को लेकर कहा, ‘अमेरिका में राजनीतिक हिंसा हमेशा से मौजूद है.’उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी पर आरोप लगाए हुए कहा कि उनकी हेट स्पीच देश के लिए ज़्यादा खतरनाक है.
ईरान जंग में चीन के रोल पर क्या बोले ट्रंप?
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान से जुड़े क्षेत्रीय तनाव में चीन और ज्यादा भूमिका निभा सकता है, लेकिन वह इस स्थिति को लेकर भी बहुत ज्यादा निराश नहीं हैं. फॉक्स न्यूज़ को दिए गए बयान में ज़िक्र कर कहा कि चीन ‘कुछ हद तक मदद कर रहा है, लेकिन वह और ज़्यादा मदद कर सकता है.’
