• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

COVID-19 in UP: दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक, CM योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव समेत 24 घंटे में 20,510 नए संक्रमित

  • April 14, 2021
COVID-19 in UP: दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक, CM योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव समेत 24 घंटे में 20,510 नए संक्रमित
Second Phase of Corona Virus Spread in UP
  • COVID-19 in UP कोरोना वायरस की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। अप्रैल में हर दिन नए संक्रमित मिलने के साथ ही मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी का रिकॉर्ड बन रहा है। देश में बुधवार को भी जो 24 घंटे की रिपोर्ट आई है वह भी डराने वाली।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते सात दिन में रोज करीब दो हजार नए संक्रमित सामने आने से प्रदेश में स्थिति बेहद विकराल होती जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव यादव व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल जी भी बुधवार को इसके संक्रमण की चपेट आ गए हैं।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। अप्रैल में हर दिन नए संक्रमित मिलने के साथ ही मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी का रिकॉर्ड बन रहा है। उत्तर प्रदेश में बुधवार को भी जो बीते 24 घंटे की रिपोर्ट आई है, वह भी बेहद डराने वाली है। 24 घंटे में 20,510 नए संक्रमित मिले हैं। इस प्रकार अब प्रदेश में एक्टिव केस एक लाख 11,835 हैं। इनमें 51190 होम आइसोलेशन यानी घर में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। 1,646 प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हैं। बाकी सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। उत्तर प्रदेश अब इस मामले में सिर्फ महाराष्ट्र से ही पीछे है। मंगलवार को 18021 नए संक्रमित मिले थे। कोरोना वायरस संक्रमण से प्रदेश में अब तक 9,376 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में 73 जिलों में 100 से अधिक संक्रमित हैं। इसमें से 36 जिले ऐसे हैं, जहां अब संक्रमितों की संख्या 500 से ज्यादा है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 20,510 नए मामले सामने आए हैं। 4,517 लोग डिस्चार्ज हुए और सक्रिय मामलों की संख्या 1,11,835 है। अब तक 9,376 लोगों की मृत्यु हुई है। अब तक प्रदेश में 3,73,84,344 सैंपल की जांच की गई है। प्रदेश बेहद ही भयावह स्थिति की ओर बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में 2,10,121 सैम्पलों की जांच की गई थी। इनमें 90 हजार सैंपल की जांच आरटीपीसीआर से की गई। प्रदेश में अब संक्रमण की रफ्तार सात गुना की गति से बढ़ रही है। वर्ष 18 सितंबर 2020 को प्रदेश में 68,235 संक्रमित थे इसके बाद लगातार छह महीने तक कम हुए। मार्च के पहले हफ्ते में करीब 1,700 ही एक्टिव केस थे। इसके बाद मार्च के दूसरे हफ्ते से नए संक्रमण ने जो रफ्तार पकड़ी वह अब बेहद ही गंभीर बन गई है। अब अप्रैल के दूसरे हफ्ते में एक्टिव केस की संख्या की संख्या 95,980 पहुंच गई है। करीब 68 हजार बीते एक हफ्ते में बढ़े हैं।

महाराष्ट्र के बाद सर्वाधिक एक्टिव केस: उत्तर प्रदेश में महाराष्ट्र के बाद अब सबसे अधिक सक्रिय केस हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण में आई तेजी के चलते सक्रिय केस के मामले में उत्तर प्रदेश तो महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र में जहां सर्वाधिक 5.64 लाख एक्टिव केस हैं, वहीं यूपी में अब 1,11,835 सक्रिय केस हैं। तीसरे नंबर पर कर्नाटक व चौथे नंबर पर केरल है। इससे पहले महाराष्ट्र के बाद केरल, पंजाब, दिल्ली व राजस्थान थे। इन सभी को पीछे छोड़ उत्तर प्रदेश तो महाराष्ट्र के आगे निकलने की होड़ में है

वैकसीनेशन भी तेज : प्रदेश में अब तक 83,49,009 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। इनमें से 13,93,075 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी लगाई जा चुकी है।

 

Post navigation

Prev
Next
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, MCD और दिल्ली सरकार को नोटिस

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, MCD और दिल्ली सरकार को नोटिस

  • September 7, 2026
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 6 की मौत, 12 रेस्क्यू; CM रेखा गुप्ता ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 6 की मौत, 12 रेस्क्यू; CM रेखा गुप्ता ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

  • September 7, 2026
‘नाराज फूफाओं’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पर गुस्सा विपक्ष, बोला- ‘मलबे में बच्चे, और इन्हें…’

‘नाराज फूफाओं’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पर गुस्सा विपक्ष, बोला- ‘मलबे में बच्चे, और इन्हें…’

  • September 7, 2026
पेरिस में बना हिंदू मंदिर, उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी- ‘आने वाले वक्त में…’

पेरिस में बना हिंदू मंदिर, उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी- ‘आने वाले वक्त में…’

  • September 7, 2026
सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, 6 की मौत: मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी; PG में रहते थे DU के छात्र

सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, 6 की मौत: मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी; PG में रहते थे DU के छात्र

  • September 7, 2026
दिल्ली हादसा: एक्शन में अमित शाह, रद्द किया गोवा कार्यक्रम, हालात पर रख रहे नजर

दिल्ली हादसा: एक्शन में अमित शाह, रद्द किया गोवा कार्यक्रम, हालात पर रख रहे नजर

  • September 6, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मस्जिद प्रकरण पर सहारनपुर में दिनभर चला सियासी हाईवोल्टेज ड्रामा September 7, 2026
  • यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन की तकनीकी समिति के चेयरमैन बने प्रो. संदीप गुप्ता September 7, 2026
  • सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान September 7, 2026
  • कलेक्ट्रेट परिसर में मिले कुएं की पुरातत्व विभाग ने की जांच September 7, 2026
  • सपा नेताओं को रात से ही किया हाउस अरेस्ट, घरों पर लगा रहा पुलिस का पहरा September 7, 2026
  • मस्जिद प्रकरण में प्रशासन ने उड़ाई कानून की धज्जियां: लाल बिहारी यादव September 7, 2026
  • धैर्य नौसरान बने भाकियू रक्षक युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष September 7, 2026
  • किसान सम्मान निधि बढ़ाकर 12 हजार करने की मांग, भाकिसं का धरना September 7, 2026
  • व्हीरपूल ने ने अपने नए रेफ्रिजरेटर को लांच किया September 7, 2026
  • ‘पार्टी के दफ्तर 5 स्टार और…’, सत्य निकेतन हादसे पर BJP पर भड़के कन्हैया कुमार September 7, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021