‘तीन नहीं, 403 पर निगाहें’, तीसरा राज्यसभा प्रत्याशी नहीं उतारेगी सपा? अखिलेश के ट्वीट ने बढ़ाई हलचल

‘तीन नहीं, 403 पर निगाहें’, तीसरा राज्यसभा प्रत्याशी नहीं उतारेगी सपा? अखिलेश के ट्वीट ने बढ़ाई हलचल

नई दिल्ली/लखनऊ | उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के एक ट्वीट ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।

मंगलवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश यादव ने लिखा, ‘अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है।’

ऐसा माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी राज्यसभा चुनाव में अपना तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारेगी। अखिलेश के ट्वीट ने यूपी की सियासय में हलचल मचा दी है।

बता दें कि बीते दिनों समाजवादी पार्टी ने अपने दो राज्यसभा उम्मीदवारों का एलान किया था। इसमें से एक धनराज लखवानी और दूसरे डॉ. रामगोपाल यादव हैं।

Leave a Reply