• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

COVID 19 in UP: कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा भी पॉजिटिव, डॉ. रोशन जैकब को लखनऊ के DM का चार्ज

  • April 17, 2021
COVID 19 in UP: कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा भी पॉजिटिव, डॉ. रोशन जैकब को लखनऊ के DM का चार्ज
  • Corona Virus Second Strain in UP उत्तर प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल भी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। इनके साथ लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश भी संक्रमित हैं। जिलाधिकारी का संक्रमित होना और अधिक भयभीत करने वाला पल हो गया है।

लखनऊ । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी स्ट्रेन उत्तर प्रदेश में अब जरा सा भी रहम नहीं दिखा रही है। प्रदेश में रोज पांच हजार से अधिक नए संक्रमित आने से स्थिति नियंत्रण से बाहर जाती दिख रही है। उत्तर प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल भी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। इनके साथ लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश भी संक्रमित हैं। जब लखनऊ की स्थिति सबसे खराब तो तब जिलाधिकारी का संक्रमित होना और अधिक भयभीत करने वाला पल हो गया है।

योगी आदित्यनाथ सरकार में गन्ना एवं चीनी मंत्री सुरेश राणा की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शामली के थाना भवन से लगातार दूसरी बार विधायक सुरेश राणा ने ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना जांच करवाई। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है। पिछले दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि आप भी अपनी जांच करवा लें। इनके साथ ही सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार भी कोविड पॉजिटिव हैं।

डॉ. रोशन जैकब को लखनऊ के जिलाधिकारी का चार्ज : लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश के परिवार के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के चपेट में आने के बाद आईएएस अफसर रोशन जैकब को लखनऊ केजिलाधिकारी का चार्ज दिया गया है।

वह सचिव भूतत्व खनिकर्म व निदेशक के पद अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसके अलावा वह स्टाम्प रजिस्ट्रेशन के महानिरीक्षक की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। जैकब 2004 आईएएस बैच के सचिव स्तर के अधिकारी हैं।अभिषेक प्रकाश होम आइसोलेशन में हैं। लखनऊ का चार्ज सचिव स्तर की अधिकारी 2004 बैच की आईएएस रोशन जैकब को दिया गया है। उन्होंने लखनऊ की कमान संभाल ली है।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल व लखनऊ के DM अभिषेक प्रकाश भी संक्रमित: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हर अवसर पर दिखने वाले नवनीत सहगल कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने गुरुवार को शुरुआती लक्षणों पर कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराई थी। पांच अप्रैल को पत्नी के साथ वैक्सीन की पहली डोज लेने वाले नवनीत सहगल की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल वह होम आइसोलेशन में हैं। लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश भी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

कोरोना पॉजिटिव प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी के साथ ही एडीजी कमल सक्सेना व ज्योति नारायण, डीआईजी सिक्योरिटी डॉक्टर सुनील गुप्ता और एसएसपी बुलंदशहर व बरेली होम आइसोलेशन में हैं।लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के बाद लखनऊ के नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उनके स्थान पर अब प्रमुख सचिव भुवनेश कुमार को लखनऊ का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

दुधवा में कोरोना का खतरा बढ़ा: कर्तिनयाघाट डीएफओ की कोरोना से मौत के बाद वन विभाग ने वहां पर सभी कर्मचारियों को जांच कराने के निर्देश दिए हैं। दुधवा के निदेशक ने ने खुद को आइसोलेट करने के साथ ही सभी वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’

  • September 25, 2026
अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार

अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार

  • September 25, 2026
CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत

CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत

  • September 25, 2026
अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’

अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’

  • September 25, 2026
‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट

‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट

  • September 25, 2026
25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट

25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट

  • September 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’ September 25, 2026
  • अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार September 25, 2026
  • CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की तारीख का ऐलान, दीपके बोले- ‘कल तक…’ September 25, 2026
  • CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत September 25, 2026
  • एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड, सिल्वर भी मिला, खुश हो गए पीएम मोदी, कहा- ‘Proud Moment’ September 25, 2026
  • अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’ September 25, 2026
  • ‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट September 25, 2026
  • 25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट September 25, 2026
  • सरकारी अस्पतालों में चल रहा बड़ा ‘खेल’, पूरे देश में दवाइयों की खरीद की समीक्षा कर रही केंद्र सरकार September 25, 2026
  • लखनऊ को CM योगी की सौगात, 12000 करोड़ के प्रोजेक्ट का किया भूमिपूजन September 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021