• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली पुलिस महकमे में भी कोरोना का कहर, 1000 से अधिक कर्मी पाए गए संक्रमित, और अधिक एहतियात के निर्देश जारी

  • January 10, 2022
दिल्ली पुलिस महकमे में भी कोरोना का कहर, 1000 से अधिक कर्मी पाए गए संक्रमित, और अधिक एहतियात के निर्देश जारी
  • कोरोना का कहर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और जवानों पर भी बरपा है। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी और एडिशनल कमिश्नर चिन्मय बिस्वाल सहित दिल्ली पुलिस के लगभग 1000 कर्मी कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं। सभी पॉजिटिव पुलिस कर्मी क्वारंटीन में हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। अब आम लोगों के साथ दिल्ली पुलिस और अन्य महकमों के लोग भी भारी संख्या में इसके शिकार हो रहे हैं। कोरोना का कहर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और जवानों पर भी बरपा है। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी और एडिशनल कमिश्नर चिन्मय बिस्वाल सहित दिल्ली पुलिस के लगभग 1000 कर्मी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी पॉजिटिव पुलिस कर्मी क्वारंटीन में हैं।

दिल्ली पुलिस में जनसंपर्क अधिकारी और एडिशनल कमिश्नर चिन्मय बिस्वाल के अनुसार कोरोना फैलने की सूचना के साथ ही सभी को नियमों का पालन करने, मास्क लगाने और अन्य चीजों के लिए निर्देश जारी कर दिए गए थे। मगर उसके बाद भी पुलिस टीम के लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं। अब इन सभी का इलाज किया जा रहा है। बाकी पुलिसकर्मियों को भी एहतियात बरतने के निर्देश दे दिए गए हैं जिससे वो संक्रमित होने से बच सकें।

राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारी लोगों को सतर्क कर रहे हैं। इसी के साथ ही वे टीकाकरण करवाने के लिए लोगों को प्रेरित करने में भी जुटे हुए हैं। कालोनी में बिना मास्क के आने वाले लोगों को रोक-टोक रहे हैं। कोटला फिरोजशाह विक्रम नगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव एम एल वर्मा ने बताया कि कालोनी के प्रवेश द्वार पर ही सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। जो भी व्यक्ति कालोनी में आ रहा है, पहले उसके हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा है। वर्मा ने बताया कि बिना मास्क के आने वाले लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। डिलीवरी वालों को भी ठीक तरह से देखा जा रहा है। कालोनी में आने वाले हर व्यक्ति की और वह किसके पास जा रहा है, उसकी जानकारी और नाम दर्ज किया जा रहा है। इसी के साथ लोगों को बेवजह घरों से बाहर निकलने के लिए मना कर रहे हैं।

इसी तरह बुजुर्गो को भी सैर करने के लिए रोक जा रहा है, जिससे सभी लोग सुरक्षित रहें। कालोनी में अभी सब लोग सुरक्षित हैं। किसी तरह की परेशानी नहीं है। लोगों को बता दिया गया है कि अगर कोई शिकायत होती है तो आरडब्ल्यूए हर मदद के लिए तैयार है। वे कहते हैं कि यह समय कठिन जरूर है, लेकिन हम लोगों की सुरक्षा के लिए ऐसा करना अनिवार्य है। लोगों को भी प्रशासन का साथ देना जरूरी है। कोरोना से जारी लड़ाई को मिलकर ही हराया जा सकता है। यह तभी संभव होगा जब सब लोग जागरूक होंगे। कालोनी में हर किसी को जागरूक करने का लगातार प्रयास जारी है, जिससे किसी तरह की चूक न हो।

 

 

 

 

Post navigation

Prev
Next
उज्जैन जा रही बारात की बस पलटी, दूल्हे की दादी समेत 3 की मौत, 19 घायल

उज्जैन जा रही बारात की बस पलटी, दूल्हे की दादी समेत 3 की मौत, 19 घायल

  • April 30, 2026
AAP छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह पहुंचे हाई कोर्ट, कर दी ये बड़ी मांग

AAP छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह पहुंचे हाई कोर्ट, कर दी ये बड़ी मांग

  • April 30, 2026
राजनाथ सिंह ने किया बड़ा खुलासा, भारत लंबी जंग के लिए तैयार था, हमने अपनी शर्तों पर रोका था Operation Sindoor

राजनाथ सिंह ने किया बड़ा खुलासा, भारत लंबी जंग के लिए तैयार था, हमने अपनी शर्तों पर रोका था Operation Sindoor

  • April 30, 2026
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, कई इलाकों में गिरे ओले; खराब मौसम होने से दिन में छाया अंधेरा

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, कई इलाकों में गिरे ओले; खराब मौसम होने से दिन में छाया अंधेरा

  • April 30, 2026
गोमांस से जुड़े केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला, सरकार की कार्रवाई को बताया दोषपूर्ण

गोमांस से जुड़े केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला, सरकार की कार्रवाई को बताया दोषपूर्ण

  • April 30, 2026
‘उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर पद…’, अंबादास दानवे के प्रत्याशी बनने पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

‘उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर पद…’, अंबादास दानवे के प्रत्याशी बनने पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

  • April 30, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, 922 चालान कांटे April 30, 2026
  • चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की नई टीम (2026-27) घोषित April 30, 2026
  • पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा, पांच शातिर चोर गिरफ्तार April 30, 2026
  • किसानों के हितों पर ट्रेड डील भारी: हिमांशु चौधरी April 30, 2026
  • ‘चुनाव आयोग कभी इतना कॉम्प्रमाइज्ड नहीं रहा, जितना…’, CEC ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हुए बोले जयराम रमेश April 30, 2026
  • “मेरे बारे में फैसला सोनिया गांधी ही लेती हैं”, जानें क्यों कर्नाटक CM बहस के बीच खरगे ने कही ये बात April 30, 2026
  • मुख्य विकास जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की बैठक April 30, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज एंड एंटरप्रेन्योरशिप विभाग में फेयरवेल पार्टी का आयोजन April 30, 2026
  • नसरूल्लागढ से लापता किसान का नंही लगा सुराग April 30, 2026
  • पुलिस चंद्रपालखेडी में हुई चेारी का राजफास कर आरोपी को जेल भेजा April 30, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021