• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Corbevax Vaccine ने मार्केट में दी दस्‍तक, आज से लगा सकेंगे इसका टीका, कोरोना से लड़़ने में है कारगर

  • August 12, 2022
Corbevax Vaccine ने मार्केट में दी दस्‍तक, आज से लगा सकेंगे इसका टीका, कोरोना से लड़़ने में है कारगर
  • यह टीका 18 साल से अधिक उम्र के उन लोगों के लिए है जिन्‍होंने पहली और दूसरी डोज कोवैक्‍सीन या कोविशील्‍ड वैक्‍सीन का ले रखा है। यह शरीर में वायरस के खिलाफ एंडीबॉडी पैदा करने में कारगर है और पूरी तरह से सुरक्षित है। सरकार ने बुधवार इसे मंजूरी दी।

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर लगाम कसने के लिए अब मार्केट में एहतियाती खुराक के रूप में कॉर्बेवक्‍स वैक्‍सीन भी आ गया जिसे वयस्‍क आज से लगा सकेंगे। बायोलॉजिकल ई के कॉर्बेवैक्‍स (Corbevax) को सरकार ने बुधवार को एहतियाती खुराक के रूप में मंजूरी दे दी थी और गुरुवार को 12 अगस्‍त से इसके शुरू होने का ऐलान किया था।

बूस्‍टर डोज के रूप में होगा इस्‍तेमाल

यह टीका 18 साल से अधिक उम्र के उन लोगों के लिए है जिन्‍होंने कोरोना के खिलाफ पहली और दूसरी डोज कोवैक्‍सीन या कोविशील्‍ड वैक्‍सीन का ले रखा है। अब वे बूस्‍टर डोज के रूप में कॉर्बेवैक्‍स का टीका लगा सकेंगे। यह पहली बार होगा जब कोविशील्‍ड या कोवैक्‍सीन की पहली और दूसरी खुराक लेने के बाद अब बूस्‍टर डोज (Booster Dose) के रूप में कॉर्बेवैक्‍स का इस्‍तेमाल किया जा सकेगा।

सरकार ने बुधवार को दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बुधवार देर शाम को ट्वीट कर जानकारी दी कि 12 अगस्‍त से यह वैक्‍सीन लगाई जाएगी। उन्‍होंने देश के वयस्‍क नागरिकों के लिए यह ऐलान करते हुए कहा कि यह टीका उन्हें लगाया जाएंगा, जिन्हें कोवैक्सीन या कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक लिए हुए छह महीने या 26 सप्ताह हो चुके हैं।

DCGI ने पहले ही दे दी थी मंजूरी

कॉर्बेवैक्‍स को भले ही सरकार ने अब हरी झंडी दिखाई है लेकिन इसे भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने चार जून को ही मंजूरी दे दी थी। दरअसल, कोविड-19 कार्य समूह (CWG) ने 20 जुलाई की एक बैठक में इसके तीसरे चरण के आंकडों की समीक्षा की जिसमें 18 से 80 वर्ष की आयु के उन लोगों का आकलन किया गया जो कोविड-19 निगेटिव हैं और जिन्‍होंने पहली दो खुराक कोविशील्ड या कोवैक्सीन की ली है। इसमें देखा गया क्‍या इन्‍हें कॉर्बेवैक्स का टीका तीसरी खुराक के तौर पर दिया जा सकता है, इसे लगाने के बाद उनकी प्रतिरोधक क्षमता पर क्‍या असर पड़ेगा।

कोरोना के साथ लड़ने में असरदार

इसके नतीजे चौंकाने वाले रहे क्‍योंकि कॉर्बेवैक्‍स भी वायरस से लड़ने के लिए शरीर में एंटीबॉडी पैदा करता है और यह पूरी तरह से सुरक्षित भी है।

गौरतलब है कि भारत के पहले स्वदेशी आरबीडी प्रोटीन सबयूनिट टीका कॉर्बेवैक्स का इस्तेमाल मौजूदा समय में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 12 से 14 वर्ष आयु के बच्चों को लगाने के लिए किया जा रहा है। लेकिन अब बूस्‍टर डोज के रूप में बड़े भी इसे लगा सकेंगे।

 

Post navigation

Prev
Next
‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव

‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव

  • September 23, 2026
‘मैं यही कहूंगा कि…’, SIR पर मचे बवाल को लेकर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त?

‘मैं यही कहूंगा कि…’, SIR पर मचे बवाल को लेकर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त?

  • September 23, 2026
SIR पर खुलासे के बाद भड़के संजय सिंह, कहा- ज्ञानेश कुमार को जेल में डालो

SIR पर खुलासे के बाद भड़के संजय सिंह, कहा- ज्ञानेश कुमार को जेल में डालो

  • September 23, 2026
SIR पर खुलासे से सियासी बवाल, प्रशांत भूषण बोले- ज्ञानेश कुमार को हटाएं

SIR पर खुलासे से सियासी बवाल, प्रशांत भूषण बोले- ज्ञानेश कुमार को हटाएं

  • September 23, 2026
2700 की दवा 27000 में, SC जजों ने कहा- यह मरीजों के साथ दिनदहाड़े डकैती

2700 की दवा 27000 में, SC जजों ने कहा- यह मरीजों के साथ दिनदहाड़े डकैती

  • September 23, 2026
सागर जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, 30 हजार का इनामी मनीष लोधी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

सागर जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, 30 हजार का इनामी मनीष लोधी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

  • September 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव September 23, 2026
  • ‘मैं यही कहूंगा कि…’, SIR पर मचे बवाल को लेकर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त? September 23, 2026
  • ‘EC ने देशद्रोह का काम किया है…’ SIR खुलासे पर राहुल गांधी ने साधा निशाना September 23, 2026
  • SIR पर खुलासे के बाद भड़के संजय सिंह, कहा- ज्ञानेश कुमार को जेल में डालो September 23, 2026
  • SIR पर खुलासे से सियासी बवाल, प्रशांत भूषण बोले- ज्ञानेश कुमार को हटाएं September 23, 2026
  • 2700 की दवा 27000 में, SC जजों ने कहा- यह मरीजों के साथ दिनदहाड़े डकैती September 23, 2026
  • IIT बॉम्बे सुसाइड केस में एक्शन, प्रोफेसर सूर्यनारायणा दुल्ला को छुट्टी पर भेजा गया, जांच के लिए बनी 10 सदस्यीय कमेटी September 23, 2026
  • सागर जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, 30 हजार का इनामी मनीष लोधी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली September 23, 2026
  • नारकोटिक्स के खिलाफ निर्णायक जंग! अमित शाह ने दी 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन September 23, 2026
  • दिल्ली में आधी रात मस्जिद पर बुलडोलर एक्शन पर हंगामा, AIMIM नेता बोले- ‘सहारनपुर पार्ट-2’ September 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021