• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने बरामद किए 2000 जिंदा कारतूस; 6 गिरफ्तार

  • August 12, 2022
15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने बरामद किए 2000 जिंदा कारतूस; 6 गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
  • दिल्ली पुलिस ने कारतूस की सप्लाई करने वाले 6 आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। पूर्वी दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके से 2 बैग में भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ( Delhi Police) ने 15 अगस्त (15th August 2022) से पहले गोला-बारूद की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 2000 जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। वहीं पुलिस ने तस्करी में शामिल 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस ने कारतूस की सप्लाई करने वाले 6 आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। पूर्वी दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके से 2 बैग में भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। वहीं  दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

हाई अलर्ट जारी

पुलिस का ऐसा मानना है कि 15 अगस्त से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आरोपित बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। इससे पहले आईबी ने एक रिपोर्ट जारी कर दिल्ली पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के निर्देश दिया था।

आईबी ने दी थी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इसी महीने में आईबी ने 10 पन्नों की एक खुफिया रिपोर्ट में बताया था कि आतंकवादी 15 अगस्त को आतंकी हमला कर सकते हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। दिल्ली पुलिस ने भी सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

दिल्ली पुलिस ने आईबी के निर्देश पर लाल किले की परिधि को कवर करने वाले उत्तरी जिले और मध्य जिले में बड़ी संख्या में कैमरे लगा रही है। ये कैमरे आइपी-आधारित फेस डिटेक्शन, पीपल मूवमेंट डिटेक्शन, ट्रिपवायर, आडियो डिटेक्शन, इंट्रूजन, डिफोकस आदि सुविधाओं से लैस होंगे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
राहुल गांधी ने रैली को लेकर BJP पर कसा तंज, बोले- धन्यवाद, आप ही कर रहे हैं प्रचार

राहुल गांधी ने रैली को लेकर BJP पर कसा तंज, बोले- धन्यवाद, आप ही कर रहे हैं प्रचार

  • October 25, 2026
आज काशी में दिखेगी वायुसेना की ताकत, नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में शामिल होंगे पीएम मोदी

आज काशी में दिखेगी वायुसेना की ताकत, नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में शामिल होंगे पीएम मोदी

  • October 25, 2026
यूपी चुनाव 2027: INDIA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आजाद? सपा को लेकर दिया बड़ा बयान, गन्ने का रेट 600 रुपये करने की मांग

यूपी चुनाव 2027: INDIA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आजाद? सपा को लेकर दिया बड़ा बयान, गन्ने का रेट 600 रुपये करने की मांग

  • October 25, 2026
दिल्ली-यूपी में मौसम में अचानक बदलाव, बारिश और ओलों से बढ़ी ठंड

दिल्ली-यूपी में मौसम में अचानक बदलाव, बारिश और ओलों से बढ़ी ठंड

  • October 25, 2026
ईशान किशन की तीसरे T20 से अनुपस्थिति की संभावना, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा नया अवसर

ईशान किशन की तीसरे T20 से अनुपस्थिति की संभावना, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा नया अवसर

  • October 25, 2026
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

  • October 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नूंह में भीषण सड़क हादसा: सगाई से लौट रहे तीन युवकों की मौत, बुलडोजर से निकाले गए शव October 25, 2026
  • राहुल गांधी ने रैली को लेकर BJP पर कसा तंज, बोले- धन्यवाद, आप ही कर रहे हैं प्रचार October 25, 2026
  • फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भड़के मौलाना खालिद रशीद, बोले- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, किसी दूसरे देश की सुरक्षा का दावा अस्वीकार्य October 25, 2026
  • आज काशी में दिखेगी वायुसेना की ताकत, नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में शामिल होंगे पीएम मोदी October 25, 2026
  • यूपी चुनाव 2027: INDIA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आजाद? सपा को लेकर दिया बड़ा बयान, गन्ने का रेट 600 रुपये करने की मांग October 25, 2026
  • शरद पूर्णिमा: खीर बनाने और दान-पुण्य की परंपरा का महत्व October 25, 2026
  • पीएम मोदी ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड में दिवाली पर लोकल प्रोडक्ट्स की खरीदारी पर जोर देंगे October 25, 2026
  • मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में 1134 करोड़ की खरीद में 250 करोड़ का घोटाला October 25, 2026
  • भारत ने पाकिस्तान को अल्पसंख्यक अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र में फिर लताड़ा October 25, 2026
  • 25 अक्टूबर 2026 राशिफल: शरद पूर्णिमा पर इन राशियों को मिलेगी विशेष किस्मत October 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021