अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनने पर हनप्रीत सिंह बेदी का अभिनंदन

अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनने पर हनप्रीत सिंह बेदी का अभिनंदन

पंजाबी समाज ने पटका पहनाकर किया सम्मान, सिख समाज के मुद्दे उठाने की जताई उम्मीद

देवबंद। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के नवमनोनीत सदस्य हनप्रीत सिंह बेदी का पंजाबी समाज देवबंद की ओर से उनके आवास पर पहुंचकर अभिनंदन किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पंजाबी समाज के संरक्षक सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हनप्रीत सिंह बेदी को अल्पसंख्यक आयोग में सदस्य की जिम्मेदारी दिए जाने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सिख समाज का मान बढ़ा है।

पंजाबी समाज के अध्यक्ष सतीश गिरधर ने कहा कि मुजफ्फरनगर और बेदी परिवार के लिए यह गर्व की बात है। इससे पहले हनप्रीत सिंह बेदी के पिता सुखदर्शन सिंह बेदी भी अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य रह चुके हैं और अब उनके पुत्र को यह जिम्मेदारी मिली है।

समाज के संयोजक गुरजोत सिंह सेठी ने उम्मीद जताई कि हनप्रीत सिंह बेदी सिख समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके समाधान में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

अभिनंदन के दौरान हनप्रीत सिंह बेदी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का वह पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सिख समाज के साथ-साथ सभी अल्पसंख्यक समुदायों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वह गंभीरता से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर सुखदर्शन सिंह बेदी, मनप्रीत सिंह बेदी, श्याम लाल भारती, मोहित मल्होत्रा, अमरजीत सिंह समेत पंजाबी समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply