4 मई के लिए सीएम योगी कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा- TMC के गुंडे सड़कों पर पंचर बनाएंगे और…
पश्चिम बंगाल में दुसरे और आखिरी चरण का मतदान 29 अप्रैल को है, जिसके लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है. जिसमें सत्तारूढ़ टीएमसी समेत बीजेपी ने पूरी ताकर झोंक दी है. इसी कड़ी में सोमवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अंदाज में निशाना साधा, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 4 मई को जब परिणाम आएगा, TMC के गुंडे सड़कों पर पंचर बनाते हुए दिखाई देंगे. इस लाइन के साथ ही यूपी सीएम ने अपना एक वीडियो भी एक्स पर पोस्ट किया है.
अपनी रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीएमसी और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहले चरण में ये सिद्ध हो गया कि पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है.
टीएमसी को चेतावनी दी
रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद टीएमसी के गुंडों में भय भर गया है और अब जैसे ही 4 मई को जब परिणाम आएगा, TMC के गुंडे सड़कों पर पंचर बनाते हुए दिखाई देंगे. यही नहीं उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडे जनता के साथ जो भी लूट-पाट और जमीनें कब्जा रहे हैं, डबल इंजन की सरकार में कोई नजर नहीं आएगा.
राष्ट्रपति के नाम पर ममता पर निशाना
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ममता बनर्जी एससी-एसटी विरोधी हैं, उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे का जिक्र किया. बोले कि एक जन जाति की बहन बेटी इनसे बर्दाश्त नहीं है. प्रोटोकॉल भी फालो नहीं किया और उनके कार्यक्रम में नहीं आई.
यहां बता दें कि बंगाल में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को छिटपुट घटनाओं के बीच निपट गया, अब दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. जिसके लिए प्रचार आज शाम पांच बजे बंद हो जाएगा. बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने रैलियाँ की हैं, जबकि टीएमसी और ममता बनर्जी भी पीछे नहीं हैं. उन्होंने बंगाल की बेटी जैसे नारे से भावनात्मक अपील अपने वोटरों से की है. फिलहाल चुनाव परिणाम 4 मई को आएगा.
