‘श्री कृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर…’, मिशन-27 से पहले CM योगी ने अखिलेश यादव को दिया सियासी संदेश

‘श्री कृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर…’, मिशन-27 से पहले CM योगी ने अखिलेश यादव को दिया सियासी संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव का नाम लेकर मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि “श्री राम जन्मभूमि मुक्ति के आंदोलन की तर्ज पर ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का भी अभियान चलना चाहिए.”

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हाथरस दौरे पर पहुंचे थे. यहां उन्होंने सपा चीफ अखिलेश यादव के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने अयोध्या को धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की बात कही थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के बयान पर कहा है कि, “अखिलेश जी, आप अयोध्या की चिंता मत करिए, पश्चाताप करिए. एक बार प्रभु श्री रामलला का दर्शन कर लीजिए. कम से कम इसी से सद्बुद्धि आएगी…”

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर खुलकर बोलें अखिलेश- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हाथरस में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद का जिक्र किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, अखिलेश जी अयोध्या को राम भक्तों ने सजा और संवार दिया है, आप उसकी चिंता मत करिए.” मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव से कहा कि, “अगर सचमुच अपने को धार्मिक कहलाने का प्रयास कर रहे हो तो श्री कृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोल दीजिए.”

अखिलेश बोलें श्री कृष्ण जन्मभूमि के लिए चलना चाहिए अभियान- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा चीफ अखिलेश यादव से कहा है कि, “खुलकर बोलिये कि श्री राम जन्मभूमि मुक्ति के आंदोलन की तर्ज पर ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का भी अभियान चलना चाहिए.” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, “भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि को सम्मान मिलना चाहिए.”

सीएम योगी का काशी का किया जिक्र

योगी ने कहा कि, “हम युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहे हैं लेकिन आपमें (अखिलेश यादव) हिम्मत नहीं है, क्योंकि आपके पास मुल्ला-मौलवियों के पास घुटने टेकने के अलावा कोई एजेंडा नहीं, जो प्रदेश के विकास के लिए हो. अयोध्या, मथुरा और काशी के उत्थान के लिए हो, उनकी पुरानी पहचान को बनाए रखने के लिए हो.”

Leave a Reply