• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान का नाम लेकर सपा पर किया बड़ा हमला, बोले- समाजवादियों के नस-नस में दौड़ रहा तमंचावाद

  • January 25, 2022
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान का नाम लेकर सपा पर किया बड़ा हमला, बोले- समाजवादियों के नस-नस में दौड़ रहा तमंचावाद
  • UP Vidhan Sabha Chunav 2022 सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए। वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में तमंचावाद दौड़ रहा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही है, सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है। भाजपा, सपा और बसपा सबने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। ऐसे में विपक्ष की पुरानी नीतियों पर हमला करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फर्क साफ है। उन्होंने पाकिस्तान का नाम भी लेकर समाजवादी पार्टी पर जोरदार तंज कसा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया एप कू पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए। वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में ‘तमंचावाद’ दौड़ रहा है।’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने अपने अगले पोस्ट में कहा कि एक कहावत है, ‘करें न धरें, तरकस पहने फिरें…’ पूरे विपक्ष का यही हाल है! सत्ता में रहे तो कुछ करा न धरा, अब चुनाव के समय सब ‘तरकस’ पहने फिर रहे हैं।

बता दें कि जिन्ना प्रकरण के बाद अब पाकिस्तान के मामले पर भाजपा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को निशाने पर ले लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान से पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा ने सोमवार को कहा था कि सपा जिन्ना और पाकिस्तान के सहारे विधानसभा चुनाव जीतना चाहती है। यदि आतंकी याकूब मेमन और अजमल कसाब को फांसी न हुई होती तो नाहिद हसन जैसे दंगाइयों को टिकट देने वाले अखिलेश मेमन को प्रत्याशी और कसाब को स्टार प्रचारक बना देते।

भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में संबित पात्रा ने कहा कि अखिलेश यादव का एक इंटरव्यू पढ़ा, जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं है। यह तो भाजपा है, जो पाकिस्तान को अपना दुश्मन मानती है और वोटबैंक के लिए पाकिस्तान पर निशाना साधती है। उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस के दिन अखिलेश यादव का यह संदेश कि पाकिस्तान भारत का दुश्मन नहीं है, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है। अखिलेश का पाकिस्तान से प्यार का इजहार करने वाला यह बयान उनकी मानसिकता को दिखाता है। उन्हें इस बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने तंज कसा कि जो जिन्ना से करे प्यार, वह पाकिस्तान से कैसे करे इन्कार। जिन्ना का नाम लेते हुए अखिलेश यादव चुनावी मैदान में उतरे थे और आज वह पाकिस्तान तक पहुंच गए हैं। भाजपा ने इस बार चुनाव में यह बात नहीं कही। जिन्ना को भी यूपी के चुनाव में अखिलेश लेकर आए थे और अब पाकिस्तान को भी वही लाए हैं।

 

 

Post navigation

Prev
Next
राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- ‘देखो ओ बीजेपी वालों, तुम…’

राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- ‘देखो ओ बीजेपी वालों, तुम…’

  • September 22, 2026
वित्त मंत्री सीतारमण का विपक्ष पर वार, ‘बोझ कस्टमर पर नहीं’

वित्त मंत्री सीतारमण का विपक्ष पर वार, ‘बोझ कस्टमर पर नहीं’

  • September 22, 2026
दिल्ली SIR पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, खरगे बोले- ‘VIP मतदाता’ की अलग कैटेगरी क्यों?

दिल्ली SIR पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, खरगे बोले- ‘VIP मतदाता’ की अलग कैटेगरी क्यों?

  • September 21, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SC में सुनवाई जारी, CJI बोले- आरोपियों की गतिविधियों में…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SC में सुनवाई जारी, CJI बोले- आरोपियों की गतिविधियों में…

  • September 21, 2026
राजभर के ‘UP के 4 हिस्से’ वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- ‘बिना सोचे समझे…’

राजभर के ‘UP के 4 हिस्से’ वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- ‘बिना सोचे समझे…’

  • September 21, 2026
DUSU में NSUI की हार पर राहुल गांधी सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

DUSU में NSUI की हार पर राहुल गांधी सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

  • September 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘क्या टीचर का नकल करने पर डांटना जातिसूचक गाली है’, IIT बॉम्बे सुसाइड केस को लेकर शिक्षाविदों ने उठाए सवाल September 22, 2026
  • जमुई ‘हैवानियत’ मामले पर CJP का बड़ा बयान, ‘इस सरकार के लिए…’ September 22, 2026
  • ‘नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है’- सीएम योगी September 22, 2026
  • राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- ‘देखो ओ बीजेपी वालों, तुम…’ September 22, 2026
  • दिल्ली में आज आसमान होगा साफ, दिन में धूप और रातें होंगी सुहावनी September 22, 2026
  • अरविंद केजरीवाल- सौरव दास के खिलाफ याचिकाकर्ता का दावा, ‘सोशल मीडिया पर…’ September 22, 2026
  • कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार September 22, 2026
  • व्यापारियों को साधने के लिए सपा का प्लान, दिवाली से पहले दिया टारगेट September 22, 2026
  • वित्त मंत्री सीतारमण का विपक्ष पर वार, ‘बोझ कस्टमर पर नहीं’ September 22, 2026
  • सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते समय भी हया का ख्याल रखें: कारी इस्हाक गोरा September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021