नगर विधायक ने किया सीएम योगी की जनसभा स्थल का निरीक्षण

नगर विधायक ने किया सीएम योगी की जनसभा स्थल का निरीक्षण
  • सहारनपुर में मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल का निरीक्षण करते नगर विधायक।

सहारनपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित सहारनपुर दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज महानगर विधायक राजीव गुम्बर महानगर अध्यक्ष  शीतल बिश्नोई तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रस्तावित जनसभा स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जनसभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मंच व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए ताकि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रशासन मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।