• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

इन-फा तूफान की दस्तक से थमा चीन, ट्रेनें रद; स्कूल और बाजार बंद करने का आदेश

  • July 25, 2021
इन-फा तूफान की दस्तक से थमा चीन, ट्रेनें रद; स्कूल और बाजार बंद करने का आदेश
  • Typhoon In fa इससे पहले तूफान से ताइवान में बारिश हुई और पेड़ तक उखड़ गए लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस दौरान 155 से लेकर 191 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

शंघाई। तूफान ‘इन-फा’ ने चीन के पूर्वी तट यानी शंघाई के दक्षिण में रविवार को दस्तक दे दी। इससे पहले सभी एयरलाइनों की उड़ानों और ट्रेन सेवाओं को रद कर दिया गया। साथ ही लोगों से घरों के अंदर ही रहने को कहा गया है। सरकारी टीवी ने राष्ट्रीय मौसम एजेंसी के हवाले से बताया कि तूफान ने झेजियांग प्रांत के झोउशान में दस्तक दी। उसने 250-350 मिलीमीटर (10 से 14 इंच) तक बारिश का अनुमान जताया है। ब्यूरो ने कहा, ‘लोगों को बाहर नहीं जाना चाहिए।’ इससे पहले तूफान से ताइवान में बारिश हुई और पेड़ तक उखड़ गए लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस दौरान 155 से लेकर 191 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

सरकारी टीवी ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि शंघाई के पुडोंग और होंगक्याओ हवाई अड्डों पर सैकड़ों उड़ानों को रद कर दिया गया तथा सोमवार को और उड़ानें रद होने की आशंका है। शंघाई ने पार्को और एक मशहूर पर्यटक स्थल को बंद कर दिया है। शंघाई के दक्षिण-पश्चिम हांगझोउ में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने भी उड़ानों को रद कर दिया है।

शंघाई के बंदरगाह शहर निंग्बो में ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। इससे पहले झेजियांग प्रांत में स्कूल, बाजार और कारोबारों को बंद करने का आदेश दिया गया। इस बीच, मध्य चीन में झेंगझोउ शहर में मंगलवार को भारी बारिश के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। इसके अलावा, चीन के शांग्झी प्रांत में अनवरत वर्षा और बाढ़ के कारण लियोनान काउंटी में 146 गांवों के करीब 70 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। अकेले इस प्रांत में बाढ़ से चीन को 13.9 करोड़ डालर का नुकसान हुआ है।

 

Post navigation

Prev
Next
‘ये कैसे प्रधानसेवक जिनकी पिकनिक खत्म…’ यूपी विधानसभा में पल्लवी पटेल का बड़ा जुबानी हमला

‘ये कैसे प्रधानसेवक जिनकी पिकनिक खत्म…’ यूपी विधानसभा में पल्लवी पटेल का बड़ा जुबानी हमला

  • May 1, 2026
4 मई के ‘महामुकाबले’ की तैयारी, BJP ने बुलाई हाई-प्रोफाइल बैठक, ममता को ‘जीत का चौका’ लगाने का भरोसा

4 मई के ‘महामुकाबले’ की तैयारी, BJP ने बुलाई हाई-प्रोफाइल बैठक, ममता को ‘जीत का चौका’ लगाने का भरोसा

  • May 1, 2026
उत्तराखंड में मदरसों के लिए नई व्यवस्था, कक्षा 1 से 8 तक के संस्थान जिला समिति से होंगे संबद्ध

उत्तराखंड में मदरसों के लिए नई व्यवस्था, कक्षा 1 से 8 तक के संस्थान जिला समिति से होंगे संबद्ध

  • May 1, 2026
ईरान की धमकी पर ट्रंप का बड़ा बयान, ‘वे तो बिलबिला रहे, देखता हूं कब तक टिक पाते हैं’

ईरान की धमकी पर ट्रंप का बड़ा बयान, ‘वे तो बिलबिला रहे, देखता हूं कब तक टिक पाते हैं’

  • May 1, 2026
महंगाई का बढ़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹993 बढ़े; आम आदमी का बिगड़ेगा बजट!

महंगाई का बढ़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹993 बढ़े; आम आदमी का बिगड़ेगा बजट!

  • May 1, 2026
उज्जैन जा रही बारात की बस पलटी, दूल्हे की दादी समेत 3 की मौत, 19 घायल

उज्जैन जा रही बारात की बस पलटी, दूल्हे की दादी समेत 3 की मौत, 19 घायल

  • April 30, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • यूपी में बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, 24 लोगों की हुई मौत; CM योगी का मुआवजे का निर्देश May 1, 2026
  • ‘ये कैसे प्रधानसेवक जिनकी पिकनिक खत्म…’ यूपी विधानसभा में पल्लवी पटेल का बड़ा जुबानी हमला May 1, 2026
  • 4 मई के ‘महामुकाबले’ की तैयारी, BJP ने बुलाई हाई-प्रोफाइल बैठक, ममता को ‘जीत का चौका’ लगाने का भरोसा May 1, 2026
  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नई व्यवस्था, कक्षा 1 से 8 तक के संस्थान जिला समिति से होंगे संबद्ध May 1, 2026
  • ‘EVM से छेड़छाड़ हुई तो हम जान…’, कोलकाता में स्ट्रांगरूम का दौरा करने के बाद बोलीं ममता बनर्जी May 1, 2026
  • ईरान की धमकी पर ट्रंप का बड़ा बयान, ‘वे तो बिलबिला रहे, देखता हूं कब तक टिक पाते हैं’ May 1, 2026
  • गुजरात की हार के बाद बदल गए सारे समीकरण, इस खिलाड़ी के पास है अब पर्पल कैप, नाम जानकर चौंक जाएंगे May 1, 2026
  • महंगाई का बढ़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹993 बढ़े; आम आदमी का बिगड़ेगा बजट! May 1, 2026
  • गैस सिलेंडर डिलीवरी से लेकर ATM से कैश निकासी तक, आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम; आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर May 1, 2026
  • यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, 922 चालान कांटे April 30, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021