• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर की गर्मी शांत करने की बात, इस टिप्पणी पर पहले भी हो चुका है बवाल

  • February 9, 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर की गर्मी शांत करने की बात, इस टिप्पणी पर पहले भी हो चुका है बवाल
  • UP Vidhan Sabha Election 2022 बारिश और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को रामपुर नहीं आ सके। वे लोगों से वर्चुअल जुड़े। उन्होंने कहा कि पांच साले पहले दंगे होते थे बेटियां सुरक्षित नहीं थी। पर्व एवं त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से नहीं मनाए जाते थे।

मुरादाबाद : बारिश और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को रामपुर नहीं आ सके। वे लोगों से वर्चुअल जुड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर ‘गर्मी शांत’ करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पांच साल में सरकार इनसे सख्ती से निपटी है। फिर से गर्मी दिखा रहे हैं। 10 मार्च के बाद एक बार फिर से भाजपा की सरकार आने दीजिए, इनकी गर्मी को भी शांत कराने का काम सरकार करेगी। सीएम योगी ने बुधवार को मुरादाबाद ज़िले की बेलारी विधानसभा सीट पर आयोजित वर्चुअल रैली में कहा, किसान को फ्री में बिजली उपलब्ध करवाने की कार्रवाई करने जा रहे हैं। हर घर में बिजली पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा, ये अराजकता फैलाने वाले लोगों से पांच वर्ष तक सरकार सख्ती से निपटी है। फिर से गर्मी दिखा रहे हैं। 10 मार्च के बाद एक बार फिर से आने दीजिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार को इनकी गर्मी को भी शांत कराने का कार्य सरकार करेगी। यही आश्वासन देने के लिए और आप सबसे अपील करने के लिए इस वर्चुअल रैली के माध्य से जुड़ा हूं। कहा, ये चुनाव एक सामान्य चुनाव नहीं है। ये चुनाव वास्तव में प्रदेश को नंबर एक प्रदेश बनाने की लड़ाई है। उत्तर प्रदेश, जिसके अंदर संभावनाएं थीं। सपा, बसपा, कांग्रेस, इन सबने इन संभावनाओं को क्षीण किया था। बीजेपी की डबल इंजन की सरकार में यूपी को नंबर एक प्रदेश बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

सीएम ने कहा, आप सब को सुरक्षा की चिंता नहीं करनी है। ये हमारा दायित्व है, युवाओं को रोज़गार कि चिंता नहीं करनी है, ये हमारा दायित्व है, हम लोग इस साल एक करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने जा रहे हैं। अगले पांच साल में इस संख्या को हम लोगों ने दो करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि पांच साले पहले दंगे होते थे, बेटियां सुरक्षित नहीं थी। पर्व एवं त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से नहीं मनाए जाते थे। लेकिन वर्ष 2017 के बाद से हालात बदलें हैं। आज पांच वर्ष में बदली तस्वीर नजर आ रही है। जहां कर्फ्यू लगता था, वहां कांवड़ यात्रा निकल रही है। यह बदले उत्तर प्रदेश की तस्वीर है। विकास तभी सार्थक है, जब सुरक्षा हो। सुरक्षा ने व्यापार और निवेश को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में मेडिकल कालेज बनाने की प्रक्रिया चल रही है। आज विकास तेजी से आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि हम पांच वर्ष का लेखा जोखा पेश कर रहे हैं। पांच वर्षों में जो कहा, वह करके दिया है। हमने लोक संकल्प पत्र जारी किया है, उसको पूरा करेंगे। दो वर्ष कोरोना को काबू पाने में लग गए। हमें काम करने के लिए तीन वर्ष ही मिले। हमने अराजकता को खत्म किया। किसानों के लिए काम किया। हमने अन्नदाता किसानों का कर्ज माफ किया। वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन उपलब्ध करवा रहे हैं। निराश्रित महिलाओं को सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के कार्यों को गिनाया।

 

 

Post navigation

Prev
Next
कानपुर में AIMIM उतारेगी प्रत्याशी, ओवैसी बोले – ‘मैं खुद…’

कानपुर में AIMIM उतारेगी प्रत्याशी, ओवैसी बोले – ‘मैं खुद…’

  • September 22, 2026
UP में 11 MLC सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 को मतदान, 27 अक्टूबर को काउंटिंग

UP में 11 MLC सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 को मतदान, 27 अक्टूबर को काउंटिंग

  • September 22, 2026
दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, ‘नोटिस मशीन से जारी हुए लगते हैं’

दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, ‘नोटिस मशीन से जारी हुए लगते हैं’

  • September 22, 2026
‘क्या टीचर का नकल करने पर डांटना जातिसूचक गाली है’, IIT बॉम्बे सुसाइड केस को लेकर शिक्षाविदों ने उठाए सवाल

‘क्या टीचर का नकल करने पर डांटना जातिसूचक गाली है’, IIT बॉम्बे सुसाइड केस को लेकर शिक्षाविदों ने उठाए सवाल

  • September 22, 2026
जमुई ‘हैवानियत’ मामले पर CJP का बड़ा बयान, ‘इस सरकार के लिए…’

जमुई ‘हैवानियत’ मामले पर CJP का बड़ा बयान, ‘इस सरकार के लिए…’

  • September 22, 2026
‘नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है’- सीएम योगी

‘नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है’- सीएम योगी

  • September 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • कानपुर में AIMIM उतारेगी प्रत्याशी, ओवैसी बोले – ‘मैं खुद…’ September 22, 2026
  • ‘बंटवारा हुआ तो खुश होऊंगा…’, कांग्रेस से भी उठी UP को बांटने की मांग September 22, 2026
  • UP में 11 MLC सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 को मतदान, 27 अक्टूबर को काउंटिंग September 22, 2026
  • दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, ‘नोटिस मशीन से जारी हुए लगते हैं’ September 22, 2026
  • SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’ September 22, 2026
  • जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’ September 22, 2026
  • ‘क्या टीचर का नकल करने पर डांटना जातिसूचक गाली है’, IIT बॉम्बे सुसाइड केस को लेकर शिक्षाविदों ने उठाए सवाल September 22, 2026
  • जमुई ‘हैवानियत’ मामले पर CJP का बड़ा बयान, ‘इस सरकार के लिए…’ September 22, 2026
  • ‘नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है’- सीएम योगी September 22, 2026
  • राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- ‘देखो ओ बीजेपी वालों, तुम…’ September 22, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021