मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में साढे चार सौ करोड के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में साढे चार सौ करोड के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास

 

विकास को लगेंगे पंख शाकुंबरी पीठ का भी होगा विकास

गंगोह(सहारनपुर) [इंद्रेश]। सुबे के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने जनपद को साढे चार सौ रूपये की विकास योजनाओं की सोगात दी है। साथ ही जनपद में विश्वविद्यालय व एयरपोर्ट बनाने का काम तेज करने के अलावा वन डिस्टरिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत सहारनपुर की लकडी की नक्काशी को दुनिया भर में स्थान दिलाने का वायदा किया। मुख्यमंत्री ने सहारनपुर से दिल्ली के समय को कम करने के लिये हाईवे का निर्माण तेज करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगोह में आयोजित लाभार्थी मेला व विकास योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होने अपनी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था का राज स्थापित हुआ। यह क्षेत्र अपराधो से सर्वाधिक त्रस्त था। पंरतु अब सब अपने आपको सुरक्षित अनुभव कर रहे है। उन्होंने अपराध पर जीरो टोलरेंस की नीति का जिक्र किया कहा कि अब कैराना से पलायन या दंगे की घटनाएं नहीं होगी। उन्होंने कैराना में अलग से पीएसी की वाहिनी तैनात करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद सहारनपुर से दिल्ली के समय को कम करने के लिये तेजी से काम किया जा रहा है। हाईवे बनने के बाद अब मात्र ढाई घंटे में दिल्ली पंहुचा जा सकेगा। सहारनपुर में विश्वविद्यालय बनाने के लिये बजट का प्रावधान किया गया है प्रशासन को विश्वविद्यालय के लिये जमीन की शीघ्र व्यवस्था करने के लिये कहा गया है। जमीन की व्यवस्था होने के एक साल के अंदर विश्वविद्यालय तैयार हो जायेगा।

वन डिस्टरिक्ट वन प्रोडक्ट योजना के तहत सहारनपुर के लकडी की नक्काशी के कार्य का चयन किया गया है। इससे सहारनपुर मे तैयार होने वाले लकडी के सामान का दुनिया भर में निर्यात बढेगा। साथ ही इस उद्योग में काम करने वालो को बैंको से लोन लेने मे आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने बहुसंख्यकों को सहलाते हुए प्रदेश में पर्वो के र्निविघ्न व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने को उपलब्धि बताया।

केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब किसान सम्मान निधि का छः हजार रूपये किसान के खातो में पहुच रहा है। शोचालयों के निर्माण से बहु बेटी की इज्जत व सुरक्षा बढी है। पांच लाख रूपये के स्वास्थ्य बीमा योजना से आम आदमी को लाभ मिल रहा है। तीन तलाक की कुप्रथा के खात्मे से नारी का सम्मान बढेगा।

कांग्रेस पर साधा निशाना कहा कांग्रेस ने राष्टरीय सुरक्षा से किया खिलवाड

धारा 370 के खत्म किये जाने को ऐतिहासिक कदम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा कहा कि कांगे्रस ने देश की सुरक्षा व एकता व अख्ंाडता से खिलवाड किया । अब कश्मीर के विकास को पंख लगेगे । साथ ही देश की सुरक्षा व एकता व अखंडता भी मजबूत होगी।

अवैध बुचडखानो के बंद किये जाने के अपनी सरकार के कदम की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार गोवंश की हत्या पर जीरो टोलरेंस की नीति अपना रही है। साथ ही  किसानो को इससे नुकसान न हो इसके लिये गोंवंश सरक्ष्ंाण केंद्र खोले जाने की घोषणा साथ ही कहा कि यदि कोई व्यक्ति पशुधन अधिकारी व जिलाधिकारी की सहमति से निराश्रित गोंवश का पालन करता है तो सरकार उसे प्रतिमाह 9 सौ रूपये देगी।

बिडवी चीनी मिल को आगामी सीजन से चलाने का आश्वासन
गन्ना किसानों की नब्ज सहलाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नानौता डिस्टिलरी को इसी सिजन से चलाया जायेगा। इसके लिये एनजीटी की शर्तो के अनुसार जीरो लिक्विड डिस्चार्ज के नियम का पालन होगा। साथ ही उन्होेंने बीडवी चीनी मिल को भी इसी सीजन से चलाने का आश्वासन दिया। कहा कि आगामी गन्ना सिजन से पूर्व पिछले सीजन का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करा दिया जायेगा। उन्होंने दावा कि या उनकी सरकार ने पिछले पाचं वर्षो का बकाया 73 हजार करोड रूपये गन्ना मूल्य का किसानों को भुगतान कराया है।

मुख्यमंत्री ने शाकुुंबरी पीठ का विकास कर वंहा पर्यटन का बढावा देने का वादा किया। कहा कि इससे सहारनपुर विश्व के मानचित्र पर उभरेगा। कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नंही करेगी। उन्होंने दावा किया कि ढाई वर्षो में प्रदेश मे दो लाख युवाओं को नौकरी दी गयी। दावा किया कि ये भर्तीया पूरी तरह से पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त हुई।

भ्रष्टाचारियों का बख्शा नंही जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों रामधन, कुसुम, शाहवेज, मंागेराम, सुनीता, सशीला, बबीता, आदि को प्रमाणपत्र दिये।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को अपराधमुक्त बनाया
इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को अपराधमुक्त बनाया है। उन्होंन लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताने के लिये जनता का आभार जताया तो उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील भी की। उनके अलावा कबिना मंत्री सूर्य प्रतापशाही, कपिलदेव अग्रवाल, भुपेंद्र सिंह , व डा0 धर्मसिंह ने अपनी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। कहा कि ढाई वर्ष पूर्व जनपद के थानो तक मे शाम छः बजे से ताले लग जाते थे। अब अपराधी जमानत तुडवाकर जेल जा रहे है।

बकाया गन्ना मूल्य पर मौन रहे गन्ना मंत्री
बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान के मुददे पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा चुप रहे। उन्होंने अपने संबोधन में आगामी सीजन में बीडवी चीनी मिल चलाने का वादा तो किया। परंतु पिछले सीजन के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान पर किसानों की नाराजगी के मुददे पर वे नंही बोले। गौरतलब है कि शेरमउ चीनी मिल पर अभी भी मार्च व अप्रैल व मई का खरीदे गये गन्ने का करोडो रूपये बकाया है। गन्ना किसान बकाया गन्ना मूल्य को लेकर आंदोलित है। उन्होंने क्षेत्र मे अपराधों पर अंकुश लगाने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान गयी बिजली
मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान बिजली चले जाने से पंडाल मे लगाये गये पंखे व लाईटे बंद हो गयी तो पांडाल में अफरातफरी का माहोल उत्पन्न हो गया। मंच पर नेता भी सकपका गये। पंरतु थोडी देर बाद भी बिजली आ गयी तो नेताओं ने राहत की सांस ली।

मंडी परिसर में बने आधुनिक शौचालय को प्रशासन ने कराया बंद
एक ओर जंहा सकार स्वच्छ भारत मिशन चला रही है तो दुसरी ओर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के से पहले भी पुलिस ने कार्यक्रम स्थल मंडी स्थल पर बने आधुनिक शौचालय को बंद करा दिया। जिससे कार्यक्रम मे आये ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पडा।

हांलाकि दिखावे के लिये कार्यक्रम स्थल मंडी परिसर से बाहर नानोता रोड पर गंगोह व नानोता व दवबंद नगरपालिकाओं के सचल शौचालय खडे किये गये थे । पंरतु उनका प्रयोग कर पाना आम आदमी के बाहर की बात थी। केाई भी व्यक्ति कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल से बाहर आने की स्थिति में नही था।

नहीं थी पीने के पानी की व्यवस्था
कार्यक्रम के दौरान पंडाल के आसपास पेय जल की व्यवस्था तक नंही की गयी थी। भीषण गर्मी के बावजूद पीने के पानी की व्यवस्था न हो ने लोग प्यास से बिलबिला गये। घंटो बाद पत्रकारों के लिये चंद बोतल पानी की व्यवस्था की गयी।

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे