• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

आइटीबीपी जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, 6 बलिदान-35 घायल, कइयों की हालत गंभीर

  • August 16, 2022
आइटीबीपी जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, 6 बलिदान-35 घायल, कइयों की हालत गंभीर
  • ड्राइवर बस की स्पीड पर काबू नहीं पा सका और बस खाई में जा गिरी। बस लिद्दर नदी के किनारे गिरी। दुर्घटना के तुरंत बाद भी स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए खाई में उतर गए थे। आइटीबीपी के दूसरे जवानों पुलिस व सेना को भी सूचित कर दिया गया।

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग में पहलगाम के पास हुए एक सड़क हादसे में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के करीब 6 जवान बलिदान हो गए जबकि 35 अन्य घायल हैं। घायलों में दो जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान भी शामिल हैं। घायलों में कुछ हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अनंतनाग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी जवान वार्षिक अमरनाथ के सफल आयोजन के लिए यात्रा मार्ग पर तैनात थे। बलिदानियों व घायलों की पहचान फिलहाल जाहिर नहीं की गई है।

Jammu & Kashmir | A number of ITBP jawans feared injured after the vehicle they were travelling in rolled down the road at Frislan, Pahalgam. The jawans were deputed in the area for Amarnath Yatra.

Details awaited. pic.twitter.com/0dF2roLN7t

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस की बस में सवार ये जवान जब चंदनबाड़ी से पहलगाम की ओर निकले तो रास्ते में पहलगाम मार्ग पर स्थित फ्रिसलन के पास बस ड्राइवर वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। ऐसा बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक फेल हो गए थे।

ड्राइवर बस की स्पीड पर काबू नहीं पा सका और बस खाई में जा गिरी। बस लिद्दर नदी के किनारे गिरी। दुर्घटना के तुरंत बाद भी स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए खाई में उतर गए थे। इस बीच आइटीबीपी के दूसरे जवानों, पुलिस व सेना को भी सूचित कर दिया गया। सभी ने बस में सवार सभी घायल जवानों को मुख्य सड़क तक लाया और वहां से उन्हें अनंतनाग जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने छह जवानों को बलिदानी घोषित कर दिया जबकि 35 का इलाज चल रहा है।

घायलों में अभी भी कुछ हालत गंभीर बताई जा रही है। एसडीपीओ पहलगाम फहद टाक ने पहलगाम सड़क हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि करीब छह जवानों की इस सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि 35 अन्य घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
बंगाल चुनाव की काउंटिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पहला रिएक्शन, कहा- TMC जब भी कोर्ट गई, उसे…

बंगाल चुनाव की काउंटिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पहला रिएक्शन, कहा- TMC जब भी कोर्ट गई, उसे…

  • May 2, 2026
‘कह दो मेरी जरूरत नहीं…’, बृजभूषण शरण सिंह का वो बयान जिसके बाद लगने लगे सपा में जाने के कयास

‘कह दो मेरी जरूरत नहीं…’, बृजभूषण शरण सिंह का वो बयान जिसके बाद लगने लगे सपा में जाने के कयास

  • May 2, 2026
‘अब सब कुछ महंगा हो जाएगा’, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद संजय राउत ने सरकार पर कसा तंज

‘अब सब कुछ महंगा हो जाएगा’, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद संजय राउत ने सरकार पर कसा तंज

  • May 2, 2026
आ गई तारीख, यूपी में दो चरणों में होगी जनगणना, पहला चरण 22 मई से शुरू होगा

आ गई तारीख, यूपी में दो चरणों में होगी जनगणना, पहला चरण 22 मई से शुरू होगा

  • May 2, 2026
‘सार्वजनिक जमीन पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं’, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

‘सार्वजनिक जमीन पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं’, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

  • May 2, 2026
मायावती की यह बात अखिलेश यादव को नहीं आई रास, महिला आरक्षण के समर्थन पर BSP चीफ को सुना दिया

मायावती की यह बात अखिलेश यादव को नहीं आई रास, महिला आरक्षण के समर्थन पर BSP चीफ को सुना दिया

  • May 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • महापौर ने मुख्यमंत्री से की शहर में दो फ्लाई ओवर बनवाने की मांग May 2, 2026
  • पुलिस ने किया दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी किए गिरफ्तार May 2, 2026
  • महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों पर दोहरा चरित्र अपनाया: अरूण सिंह May 2, 2026
  • पुलिस ने किया आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश May 2, 2026
  • ‘जिस भाव से मुसलमान को…’, पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा May 2, 2026
  • प्रदेश सरकार के सहारनपुर मे प्रस्तावित उद्यौगिक गलियारे का विरोध शुरू May 2, 2026
  • जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवास पर कहा समस्याओं के समाधान मे लापरवाही नंही होगी बर्दाश्त May 2, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय के 6 छात्रों को 8 LPA पर मिला जॉब ऑफर May 2, 2026
  • ‘दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती’, अखिलेश यादव का BJP पर तंज, डिप्टी CM पर साधा निशाना May 2, 2026
  • जल जीवन मिशन पर CM येगी का सख्त आदेश, खुदाई के बाद तुरंत भरें गड्ढे, DM करेंगे निरीक्षण May 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021