‘राम नगरी में चल रहा है गोरखधंधा’, प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव ने BJP पर बोला बड़ा हमला
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे को लेकर लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं, प्रयागराज में आयोजित पत्रकार वार्ता में रविवार (28 जून 2026) को अखिलेश यादव ने कहा है कि, “रामनगरी में गोरखधंधा हो रहा है, इसकी जानकारी हमलोगों ने जारी किया था.
प्रयागराज में प्रेस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि सरकार परीक्षाओं में मनमानी कर रही है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में ओबीसी को 27 प्रतिशत, एससी को 21 प्रतिशत और एसटी को 2 प्रतिशत मिलना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
