shobhit University Gangoh
 

बसपाइयों ने धूमधाम से मनाया बसपा सुप्रीमो का 65वां जन्मदिन

बसपाइयों ने धूमधाम से मनाया बसपा सुप्रीमो का 65वां जन्मदिन
  • सहारनपुर में गांधी पार्क में बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाते बसपाई।

सहारनपुर [24CN] । बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सर्वजन हिताय- सर्वजन सुखाय की भावना के अनुरूप सभी धर्म व जाति के लोगों का विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सुश्री मायावती के नेतृत्व में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। शमशुद्दीन राइन आज यहां गांधी पार्क के ऐतिहासिक मैदान में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 65वें जन्मदिन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बसपा की नीतियां ही विकासोन्मुखी हैं। इसलिए कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों का जनता के बीच जाकर प्रचार-प्रसार करें। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जब-जब भी बसपा की सरकार बनी, तब-तब समाज के कमजोर, पिछड़े व दबे-कुचले वर्गों के कल्याण के लिए प्राथमिकता के आधार पर योजनाएं लागू करने का काम किया गया।

पूर्व विधायक जगपाल सिंह व पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा ने कहा कि सुश्री मायावती ही देश की एकमात्र ऐसी राजनीतिज्ञ हैं जिन्होंने सदैव गरीब, शोषित, दबे-कुचले समाज के दु:ख-दर्द को समझने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सुश्री मायावती के कार्यकाल में ही सहारनपुर में सर्वाधिक विकास कार्य कराने का काम किया गया है। सहारनपुर को मंडल का दर्जा, राजकीय मेडिकल कालेज, रामपुर मनिहारान को तहसील का दर्जा व स्पोट्र्स कालेज के साथ-साथ पूरे जिले में बिजली व घर बनाने का काम किया गया है। कार्यक्रम को बसपा जिलाध्यक्ष योगेश कुमार, वरिष्ठ नेत्री ममता चौधरी, नकुड़ विधानसभा प्रभारी डा. सोनू सैनी, देवबंद विधानसभा प्रभारी नवीन खटाना, एमएलसी महमूद अली, जिला प्रभारी एस. आलम, सतेंद्र सिंह, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रकम सिंह सैनी, जिला पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि माजिद अली, विश्वदयाल छोटन ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में बसपाई मौजूद रहे।

Jamia Tibbia