‘BJP नारी को नारा बनाना..,’, पीएम मोदी की रैली में अव्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

‘BJP नारी को नारा बनाना..,’, पीएम मोदी की रैली में अव्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन जनसभा के दौरान कई मेडिकल की छात्राएं बेहोश होकर गिर गई, जिसके बाद वहां काफी अफरा-तफरी का माहौल देखने को  मिला. इस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को लोग सिर्फ नारी को नारा बनाना चाहते हैं, उनके सम्मान से इनका कोई मतलब नहीं है.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें पीएम मोदी के कार्यक्रम में आईं मेडिकल की दो छात्राओं की गर्मी की वजह से तबीयत बिगड़ गई. इस दौरान दूसरी छात्राएं उन्हें सँभालते हुए दिख रही है. इस दौरान छात्राओं ने हंगामा भी कर दिया.

सपा अध्यक्ष ने साधा बीजेपी पर निशाना

अखिलेश यादव ने इस वीडियो को शेयर कर एक्स पर पोस्ट किया और लिखा- ‘प्रधान संसदीय क्षेत्र में ये है भाजपा का दिखावटी ‘नारी वंदन’ जहाँ सड़कों पर बेहोश होकर नारी अचेत पड़ी है पर कोई इनकी सुननेवाला नहीं है. हम फिर दोहरा रहे हैं, ‘भाजपा नारी को नारा बनाना चाहती है.’ भाजपाइयों ने नारी का न कभी सम्मान किया है, न करेंगे.’

पीएम मोदी के कार्यक्रम के बाद बेहोश हुई छात्रा

बता दें कि पीएम मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे थे, जहां बीएडब्ल्यू ग्राउंड पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे महिलाएं शामिल हुईं थी, जिसमें कुछ नर्सिंग की छात्राएं भी थी, बताया जा रहा है. कार्यक्रम से लौटते समय एक-दो छात्राएं चक्कर खाकर गिर पड़ी.

छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें लंबे समय तक कड़ी धूप में पंडाल के सामने बिठाया गया था. वहां पर पीने के पानी की भी सुविधा नहीं थी, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जिसके बाद छात्राओं की नाराजगी भी सामने आई है.

Leave a Reply