• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

बिहार भाजपा अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल बोले- शराबबंदी कानून फेल, पुलिस की भूमिका पर भी खड़े किए सवाल

  • November 7, 2021
बिहार भाजपा अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल बोले- शराबबंदी कानून फेल, पुलिस की भूमिका पर भी खड़े किए सवाल
  • बिहार के विभिन्न जिलों में जहरीली शराब से मौतों को लेकर जहां विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है वहीं शनिवार को भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल के बयान ने राजनीतिक गलियारे में भूचाल ला दिया है। डा. जायसवाल ने बिहार में शराबबंदी कानून को फेल बताया है।

पटना। बिहार के विभिन्न जिलों में जहरीली शराब से मौतों को लेकर जहां विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है, वहीं शनिवार को भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल के बयान ने राजनीतिक गलियारे में भूचाल ला दिया है। डा. जायसवाल ने बिहार में शराबबंदी कानून को फेल बताया है। साथ ही बिहार पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। उन्‍होंने कहा कि बिहार के कई इलाकों में शराब की बिक्री हो रही है। स्‍थानीय स्‍तर पर मिलीभगत के कारण शराब पीने-पिलाने का दौर जारी है। डॉ. जायसवाल ने कहा कि शराबबंदी काे पुन: देखने की जरूरत है। उन्‍होंने सरकार से शराबबंदी की समीक्षा करने की मांग की है।

शराब से मौत पर जताई चिंता

विदेश दौरे से लौटने के बाद भाजपा अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल शनिवार की शाम पार्टी प्रदेश मुख्यालय आए और पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने सवालों के जवाब में मुजफ्फरपुर, बेतिया, गोपालगंज और समस्तीपुर जिले में हुई मौतों को लेकर चिंता जताई। जायसवाल ने स्वयं के संसदीय क्षेत्र मोतिहारी में शराब की बिक्री का जिक्र करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष प्रकट किया। डा. जायसवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से सभी जगह शराब बिक रही है। बिहार में शराबबंदी लागू किए पांच साल पूरे हो चुके हैं। इसकी सफलता और असफलता पर विचार करना आवश्‍यक है।

जहां पुलिस और माफिया मिलकर काम कर रहे, वहां घटनाएं नहीं हो रहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन इलाकों में पुलिस और शराब माफिया गठजोड़ बनाकर चल रहे हैं, वहां इस तरह की घटनाएं कम हैं। उन क्षेत्रों में लोगों को शराब मिल जा रही है। लेकिन, जहां पुलिस अमला ज्यादा है, वहां जहरीली शराब से मौत की खबर मिल रही है। उन्होंने बिहार पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं और पुलिसकर्मियों को शराब माफिया का सहयोगी बताया है। डा. जायसवाल ने सरकार से मांग की है कि शराबबंदी कानून को लेकर विस्तृत समीक्षा करने की जरूरत है।

 

Post navigation

Prev
Next
‘कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मजबूत…’, CM फडणवीस के बयान पर संजय राउत का पलटवार

‘कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मजबूत…’, CM फडणवीस के बयान पर संजय राउत का पलटवार

  • June 13, 2026
कोविड अनाथ बच्चों का सहारा बनी योगी सरकार, मुफ्त शिक्षा, लैपटॉप और आर्थिक मदद से संवर रहा भविष्य

कोविड अनाथ बच्चों का सहारा बनी योगी सरकार, मुफ्त शिक्षा, लैपटॉप और आर्थिक मदद से संवर रहा भविष्य

  • June 13, 2026
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा कदम, 19 जून को लगेगा ‘मेगा जॉब फेयर’

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा कदम, 19 जून को लगेगा ‘मेगा जॉब फेयर’

  • June 13, 2026
घर पर छापेमारी के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, बोले- मुझसे नहीं, जांच एजेंसियों से पूछिए; 4 घंटे चली तलाशी

घर पर छापेमारी के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, बोले- मुझसे नहीं, जांच एजेंसियों से पूछिए; 4 घंटे चली तलाशी

  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • June 13, 2026
UP विधानसभा चुनाव 2027 में सपा-कांग्रेस गठबंधन लगभग तय, सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बनी सहमति

UP विधानसभा चुनाव 2027 में सपा-कांग्रेस गठबंधन लगभग तय, सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बनी सहमति

  • June 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मजबूत…’, CM फडणवीस के बयान पर संजय राउत का पलटवार June 13, 2026
  • कोविड अनाथ बच्चों का सहारा बनी योगी सरकार, मुफ्त शिक्षा, लैपटॉप और आर्थिक मदद से संवर रहा भविष्य June 13, 2026
  • प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न June 13, 2026
  • नगर विधायक व महापौर ने किया सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का शुभांरभ June 13, 2026
  • प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से किए सभी वायदे किए पूरे: सुनील शर्मा June 13, 2026
  • ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की बैठक में भ्रामक सोशल मीडिया पोस्टों की निंदा June 13, 2026
  • योग गुरु पदमश्री भारत भूषण ने सिखाई योग की बारीकियां June 13, 2026
  • एपीआई सहारनपुर की मासिक वैज्ञानिक गोष्ठी में अस्थमा उपचार में बायोलॉजिक्स की भूमिका पर चर्चा June 13, 2026
  • कार व बाईक की भिड़ंत में बच्ची समेत चार की मौत June 13, 2026
  • पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफतार कर उसके कब्जे से 108 ग्राम समैक बरामद की June 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021