बंगाल रिजल्ट: संजय राउत का बड़ा बयान, ‘ऐसा लगता है कि मोदी-शाह का राष्ट्रीय स्तर पर भी…’
पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी जबरदस्त जीत की ओर बढ़ रही है. इस बीच शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत हुई है. दिया बुझने से पहले तेज़ जलता है. अब उनका (बीजेपी) कार्यकाल समाप्त होने की ओर है. उन्होंने आरोप लगाया कि 30 से 35 मतदान केंद्रों पर मतगणना रोकी गई है. कई मतदान केंद्रों पर भाजपा के कार्यकर्ता लूटपाट कर रहे हैं.
शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद ने ये भी आरोप लगाया कि सीआरएफ की मदद बीजेपी कार्यकर्ताओं को मिल रही है. भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में सत्ता हासिल करती दिखाई दे रही है. पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का सपना आखिरकार पूरा हुआ है. इसलिए ऐसा लगता है कि मोदी-शाह का राष्ट्रीय स्तर पर भी राजनीतिक दौर समाप्ति की ओर है. हम फिर से लड़ने के लिए खड़े होंगे.
