बैंडबाजों के साथ निकाली बाला जी जयंती शोभा यात्रा

- सहारनपुर में बाला जी जयंती में पूर्व सांसद का सम्मान करते आयोजक
सहारनपुर। श्री सर्वगुण सम्पन्न कष्ट निवारण बालाजी धाम में बालाजी जयंती के अवसर पर बैंड बाजो के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।
न्यू ब्रहमपुरी कालोनी स्थित बाला जी धाम से शोभा यात्रा का शुभारंभ नगर विधायक राजीव गुम्बर, मेयर डॉ.अजय कुमार सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पार्षद मोहर सिंह, पार्षद सुलेख चन्द, कांग्रेस नेता अशोक सैनी ने किया। शोभा यात्रा में सबसे पहले राम दरबार, राधा कृष्णा की झांकी सजी थी, उसके बाद बालाजी महाराज का रथ भजनों का गुणगान करता हुआ चल रहा था। शोभयात्रा मंदिर से चलकर दिल्ली रोड, कोर्ट रोड होते हकीकत नगर, आवास विकास, पंत विहार से वापस मंदिर पर पहुंची। रास्ते में भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने भी शोभा यात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा में पंडित केदार प्रसाद भारद्वाज, अर्चना भारद्वाज, कृष्णा भारद्वाज, सेवाराम शर्मा, अश्वनी गोयल, रवि प्रकाश, गुलशन चावला, डॉ.जगपाल, रोहित फुटेला, बिंदु अरोड़ा, सुशील पाहुजा, बबली पसरीचा, सत्यपाल रोहिल्ला, अजय मेहरा, सुरेंद्र सैनी, अनिल सैनी, भोपाल सैनी आदि सैकड़ो भक्त उपस्थित रहे।