• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भाकियू तोमर ने किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

  • November 28, 2020
भाकियू तोमर ने किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते भाकियू तोमर के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न मांगों के सम्बंध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर उनका समाधान कराने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष चौ. सुदेश पाल के नेतृत्व में एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में मृतक किसान को 20 लाख रूपए का मुआवजा व शहीद का दर्जा देने, तीनों कृषि अध्यादेश बिल वापस लेने, किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तुरंत कराने, अहिंसक तरीके से आंदोलन करने वाले किसानों पर रोक न लगाने, धान क्रय केंद्र घुन्ना में तुरंत तोल कराने की मांग की।

उनका कहना था कि संविधान द्वारा हर नागरिक को अपनी बात कहने का अधिकार प्रदान किया गया है। इसके बावजूद सरकार अहिंसक तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज कराकर उनके मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। ज्ञापन में सरसावा में रायपुर रोड स्थित तालाब की सफाई व निकासी कराने, सड़क दूधली के मौहल्ला पठानपुरा में 250 केवी के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 500 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने, गांव मुरादनगर उर्फ जीवाला मुस्तहकम में नाला निर्माण जल्द कराने, बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के सतपुरा में बाहरी लोगों के खनन से भरे डम्परों पर तुरंत रोक लगाने तथा गरीब किसानों को रोजगार दिलाने की मांग की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी राव मोहसिन, जिला उपाध्यक्ष चौ. सतपाल व रईस मलिक, तहसील उपाध्यक्ष शाहिद अंसारी, सचिन चौधरी, आशीष चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष कानसिंह राणा, शहजाद, कल्लू ठेकेदार गंदेवड़ा, ब्लाक अध्यक्ष लुकमान, महानगर उपाध्यक्ष बिलाल, नदीम, डा. सोनू, अनिल राणा, हाजी नसीम, फरमान गौड़, आदीप त्यागी, वारिम, सुशील चौधरी, अजय पुंडीर, विकास चौधरी आदि किसान शामिल रहे।

Post navigation

Prev
Next
युवाओं को नशे के अंधकार से निकालने में जुटी गागलहेड़ी पुलिस

युवाओं को नशे के अंधकार से निकालने में जुटी गागलहेड़ी पुलिस

  • October 10, 2026
सहारनपुर में अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा, 32 लाख रुपये की नकदी के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार

सहारनपुर में अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा, 32 लाख रुपये की नकदी के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार

  • October 10, 2026
ध्यानु भक्त उपवन की भूमि के मालिकाना हक पर विवाद, पंडित देवी शरण शर्मा ने किया दावा

ध्यानु भक्त उपवन की भूमि के मालिकाना हक पर विवाद, पंडित देवी शरण शर्मा ने किया दावा

  • October 10, 2026
रोजगार सेवकों की समस्याओं का कराएंगे समाधान: घनश्याम सिंह राणा

रोजगार सेवकों की समस्याओं का कराएंगे समाधान: घनश्याम सिंह राणा

  • October 10, 2026
30 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर आशाओं का धरना जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

30 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर आशाओं का धरना जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

  • October 10, 2026
यमुना पुल पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, टला बड़ा हादसा

यमुना पुल पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, टला बड़ा हादसा

  • October 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • युवाओं को नशे के अंधकार से निकालने में जुटी गागलहेड़ी पुलिस October 10, 2026
  • सहारनपुर में अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा, 32 लाख रुपये की नकदी के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार October 10, 2026
  • ध्यानु भक्त उपवन की भूमि के मालिकाना हक पर विवाद, पंडित देवी शरण शर्मा ने किया दावा October 10, 2026
  • रोजगार सेवकों की समस्याओं का कराएंगे समाधान: घनश्याम सिंह राणा October 10, 2026
  • 30 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर आशाओं का धरना जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी October 10, 2026
  • यमुना पुल पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, टला बड़ा हादसा October 10, 2026
  • नकुड़ में बैक-टू-बैक चोरी से हड़कंप, दो घटनाओं में लाखों के सामान पर हाथ साफ October 10, 2026
  • भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी October 10, 2026
  • ‘नालायक नेता’, BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी October 10, 2026
  • ‘मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं’, राहुल बोले- ‘हर चाल से वाकिफ हूं’ October 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021