Bajrangdal Bagva Yatra: हिन्दू साम्राज्य दिवस के उपलक्ष में बजरंगदल ने निकाली भगवा यात्रा

Bajrangdal Bagva Yatra: हिन्दू साम्राज्य दिवस के उपलक्ष में बजरंगदल ने निकाली भगवा यात्रा

सहारनपुर/गागलहेरी। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल सहारनपुर महानगर द्वारा “हिन्दू साम्राज्य दिवस” के उपलक्ष मे भव्य भगवा यात्रा (Bajrangdal Bagva Yatra) का आयोजन किया गया। यात्रा सियाराम इंटर कॉलेज,गागलहेड़ी से दिनारपुर, कैलाशपुर होती हुई शत्रुघ्नपुरी कॉलोनी में सम्पन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता कार, जीप, ट्रैक्टर, मोटर साइकिल, स्कूटर सवार एवं पैदल यात्रा में सम्मिलित हुए।

यात्रा में डीजे ध्वनि पर बजते भजनों पर कार्यकर्ता थिरकते रहे तथा जय श्री राम, जय वीर बजरंगी – हर हर महादेव तथा वीर शिवाजी की जय के नारे लगाते रहे। जगह-जगह यात्रा पर पुष्प वर्षा हुई।

Bajrangdal bahgva yatra Gagalheri

मिलन सोम ने किया यात्रा का शुभारंभ – Bajrangdal Bagva Yatra

यात्रा का शुभारंभ करते हुए विहिप मेरठ प्रांत सुरक्षा प्रमुख मिलन सोम ने बताया कि छत्रपति वीर शिवाजी के राज्याभिषेक का यह 350 वा वर्ष है। उन्होंने वीर शिवाजी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा बताया कि कैसे उन्होंने हिंदू साम्राज्य की स्थापना के लिए मुगलों से संघर्ष किया। आज भी कुछ लोग जयचन्द की तरह कार्य कर रहे है, बजरंग दल उनकी मंशा पूर्ण नही होने देगा।

Bajrangdal Bahgva Yatra Kailaspur

विभाग अध्यक्ष शिव कुमार गौड़ ने कहा की आज भी कुछ शक्तियां हिदू विरोध का कार्य कर रही है। यह यात्रा उनको चेतावनी देने के लिए तथा हिंदू समाज को जागृत, संगठित एवं संघर्षरत,करने के लिए है। यात्रा कार्यक्रम संयोजक अभिषेक महानगर सहमंत्री रहे।

यात्रा में रमेशचंद शर्मा, विहिप महानगर मंत्री अनुज शर्मा, सुनील मित्तल, विजय, आलोक, बजरंगदल के विहभाग सहसंयोजक हरीश, महानगर संगठन मंत्री जयलेश, अवनीश, सागर, ललित, अनमोल, देवा, गर्वित, वंश, शिवम, हर्ष, अनमोल, प्रिंस, रजत, अभिषेक, राहुल, तन्नू, आकाश, सत्यम, लविश, आर्य, जयंत, जितेंद्र, अर्णव, आशीष, सौरभ, नीरज, मनन, पीयूष आदि उपस्थित रहे। यात्रा समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया।

 

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे