यूपी में भीषण गर्मी के बीच CM योगी के सख्त निर्देश, सभी DM, अस्पताल और बिजली विभाग रहें अलर्ट

यूपी में भीषण गर्मी के बीच CM योगी के सख्त निर्देश, सभी DM, अस्पताल और बिजली विभाग रहें अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है, जिसे लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को भीषण गर्मी को देखते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. 19-21 मई तक ज्यादा सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मौसम विभाग द्वारा की गई प्रचंड गर्मी की चेतावनी को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं, संवेदनशील जिलों में खासतौर से निगरानी रखने को कहा गया है. राज्य में सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियां अलर्ट कर दिया गया है. वरिष्ठ अधिकारी अस्पतालों, पेयजल और बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को दिए निर्देश

सीएम योगी ने कहा सभी जिलों के अस्पतालों में दवाओं, बेड और डॉक्टरों की उपलब्धता बनाए रखने को साथ एंबुलेंस को भी एक्टिव रखने को कहा है. सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के पीने की पानी की व्यवस्था की जाए और बिजली आपूर्ति पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं. भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ जाते हैं ऐसे में सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

सीएम योगी ने कहा कि 19 से 21 मई तक ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. आम लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी गई है. बच्चों और बुजुर्गों को खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है. लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के और सूती कपड़े पहनने और धूप से बचने की अपील की गई है. घर से बाहर जाते समय सिर को ढककर रखे, खाली पेट न निकलें.

यूपी में भीषण गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट

बता दें कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश में 21 मई तक बेहद शुष्क मौसम रहने और उष्ण लहर चलने का अलर्ट दिया है. इस दौरान बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कुछ जिलों में अत्यधिक गर्म लू का ऑरेंज अलर्ट भी दिया गया है. आगामी दिनों में पश्चिमी से पूर्वी संभागों तक तापमान बढ़ने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन राज्य में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मेरठ से आगरा, गाजियाबाद, बहराइच, लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर समेत कई जिलों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है. गोरखपुर, प्रयागराज झांसी, वाराणसी, मऊ में तापमान बढ़ेगा, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, इटावा में लू का अलर्ट जारी किया गया है.

Leave a Reply