• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दुनिया भर के निवेशकों के लिए यूपी में खुलेगा रियायतों का पिटारा, बदलेंगी सभी औद्योगिक नीतियां

  • August 18, 2022
दुनिया भर के निवेशकों के लिए यूपी में खुलेगा रियायतों का पिटारा, बदलेंगी सभी औद्योगिक नीतियां
विज्ञापन
विज्ञापन
  • Global Investors Summit उत्तर प्रदेश सरकार जनवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसमें दस लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है ताकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर तक पहुंचाया जा सके।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेशकों के लिए आकर्षण का नया ‘रेड कारपेट’ योगी सरकार बिछाने जा रही है। दुनिया भर के निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हों, इसके लिए सरकार रियायतों का बड़ा पिटारा खोलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश के लगभग सभी औद्योगिक नीतियों में संशोधन कर महत्वपूर्ण बदलाव करने का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार जनवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसमें दस लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर तक पहुंचाया जा सके।

विश्वस्तरीय आयोजन के लिए रूपरेखा बनाकर काम शुरू कर दिया गया है। इस आयोजन के लिए सिंगापुर ने फर्स्ट कंट्री पार्टनर बनने का प्रस्ताव यूपी सरकार को सौंपा है। अब प्रयास यह है कि अधिक से अधिक देशों के उद्यमी यहां निवेश निवेश के लिए आकर्षित हों।

इसके लिए विश्व के लगभग एक दर्जन देशों सहित भारत के प्रमुख शहरों में रोड शो की योजना बनाई है। मंत्रियों और अधिकारियों के समूह बनाए जा रहे हैं, जो विभिन्न देशों और शहरों में जाकर उत्तर प्रदेश में मजबूत हुए औद्योगिक माहौल की ब्रांडिंग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह बताएंगे कि निवेश के लिए यूपी कैसे अन्य जगह से बेहतर साबित हो सकता है। सरकार यह लगातार प्रचारित करती रही है कि 2017 के बाद से औद्योगिक नीतियों में कई बदलाव किए गए। निवेश मित्र पोर्टल बनाकर उद्यमियों को सिंगल विंडो सिस्टम दिया गया।

उसी का परिणाम है कि ईज आफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में उत्तर प्रदेश 14वें से बढ़कर सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गया। अब चूंकि लक्ष्य दस लाख करोड़ रुपये का है, इसलिए सरकार ने इसके लिए नए सिरे से रणनीति तय की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, पहली बार लागू हुआ GRAP-1, AQI 226 पहुंचा

दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, पहली बार लागू हुआ GRAP-1, AQI 226 पहुंचा

  • October 21, 2026
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ले जा रही पुलिस

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ले जा रही पुलिस

  • October 21, 2026
चंद्रशेखर आजाद की चुनौती पर अपर्णा यादव का तीखा पलटवार, बोलीं- पहले उतना बूता हासिल करें; अखिलेश पर भी दिया बयान

चंद्रशेखर आजाद की चुनौती पर अपर्णा यादव का तीखा पलटवार, बोलीं- पहले उतना बूता हासिल करें; अखिलेश पर भी दिया बयान

  • October 21, 2026
यूपी में वोटर लिस्ट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, पीलीभीत सदर में 13,150 मतदाताओं के नाम बदलने का दावा, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

यूपी में वोटर लिस्ट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, पीलीभीत सदर में 13,150 मतदाताओं के नाम बदलने का दावा, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

  • October 21, 2026
दिल्ली की मस्जिदों और दरगाह को नोटिस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई चिंता

दिल्ली की मस्जिदों और दरगाह को नोटिस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई चिंता

  • October 21, 2026
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, ‘उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें’

आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, ‘उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें’

  • October 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, बोले- ‘सच्चाई की जीत हुई’ October 21, 2026
  • शिवा केस पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- श्रद्धा और आस्था से खिलवाड़ कर रहे भाजपाई October 21, 2026
  • दीपावली पर जगमगाएगा सहारनपुर, नगर निगम युद्धस्तर पर ठीक करा रहा खराब स्ट्रीट लाइटें October 21, 2026
  • मिशन शक्ति फेज-6: महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक October 21, 2026
  • वोटर लिस्ट से नाम कटवाने के लिए झूठी शिकायत की तो होगी कार्रवाई, निर्वाचन आयोग की नागरिकों को चेतावनी October 21, 2026
  • पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन, डीआईजी और एसएसपी ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि October 21, 2026
  • कल्लरहेड़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसएसपी से मिला जाट महासभा का प्रतिनिधिमंडल October 21, 2026
  • सहारनपुर में 15 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने तहसील परिसर में बिछाया जाल October 21, 2026
  • किसान दिवस में अधिकारियों की गैरहाजिरी पर भड़के डीएम, किसानों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश October 21, 2026
  • एमएलसी चुनाव की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश October 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021