बेटी पर हो रही अभद्र टिप्पणियों पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- जिनका परिवार नहीं वो दुख-दर्द…

बेटी पर हो रही अभद्र टिप्पणियों पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- जिनका परिवार नहीं वो दुख-दर्द…

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बेटी पर की जा रही अभद्र टिप्पणियों पर सपा मुखिया ने कड़ा ऐतराज जताया है. सपा मुखिया ने कहा कि जो जिन लोगों को अपना परिवार नहीं है वो परिवारवालों का दुख नहीं समझ सकते.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बेटी पर की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए निशाना साधा और कहा कि जो ऊपर जो दो लोग बैठ हैं उनका परिवार नहीं है इसलिए वो परिवारवालों का दुख नहीं समझ सकते.

बेटी पर हमले से तिलमिलाए अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा- “ये इसलिए हमला हो रहा है क्योंकि जो दो लोग ऊपर बैठे हैं उनका अपना कोई परिवार वहीं नहीं. परिवार वाले ही परिवार वालों का दुख-दर्द समझ सकते हैं. जो कुर्सी पर बैठे है, उन्हें परिवार वालों की कोई चिंता नहीं है.”

बता दें कि अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह का अभद्र टिप्पणियां की जा रही है. जिसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है. सपा नेताओं की ओर से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की जा रही हैं. वहीं इस मामले पर कानपुर में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है.

ओम प्रकाश राजभर ने भी किया हमला

इस पूरे विवाद में सुभासपा चीफ और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की भी प्रतिक्रिया सामने आई हैं. उन्होंने कहा कि बेटी अदिति के खिलाफ लाल-हरी टोपी वालों में से जिसने भी आपत्तिजनक पोस्ट की, वह शर्मनाक और गुनाह-ए-अज़ीम है. अखिलेश यादव और सपाइयों को अपने गिरेबान में झांकने चाहिए जो हमेशा अपने से नीचे के लोगों को गालियां देते और दिलवाते रहते हैं.

Leave a Reply