अजय राय का WhatsApp अकाउंट हुआ बंद, बोले- ‘BJP सरकार में तानाशाही चरम पर’

अजय राय का WhatsApp अकाउंट हुआ बंद, बोले- ‘BJP सरकार में तानाशाही चरम पर’
कांग्रेस नेता अजय राय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि उनका WhatsApp अकाउंट बंद कर दिया गया है। उन्होंने इसकी जानकारी फेसबुक पोस्ट के जरिए दी और इसके लिए भाजपा सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया।

अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों, कथित घोटालों और नाकामियों के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के चलते उनका WhatsApp अकाउंट बैन किया गया है और उन्हें इसके खिलाफ रिव्यू करने का अधिकार भी नहीं दिया गया।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “भाजपा चाहे जितने डिजिटल हथकंडे अपना ले, कांग्रेस जनता की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ती रहेगी।”

अजय राय ने WhatsApp और Meta से उनका अकाउंट तत्काल बहाल करने की मांग की। उन्होंने इस कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में “तानाशाही अपने चरम पर” पहुंच गई है।

Leave a Reply