पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के बढ़े दाम, दिल्ली में दो रुपये प्रति किलो हुई महंगी
नई दिल्ली। पेट्रोल डीजल के बाद सीएनजी की कीमतों में भी चौथी बार बढ़त्तरी देखने को मिल रही है। आज, 26 मई से CNG की दरें 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दी गई हैं।
15 मई के बाद यह चौथी बढ़ोतरी है। इस ताजा बदलाव के बाद, राष्ट्रीय राजधानी में CNG की कीमत अब 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
11 दिनों में 6 रुपये बढ़े दाम
पिछली तीन बढ़ोतरी इस प्रकार थीं- 15 मई को 2 रुपये, 18 मई को 1 रुपया, और 23 मई को 1 रुपया। कुल मिलाकर, पिछले 11 दिनों में कीमतों में 6 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
यह समाचार प्रारम्भिक सूचना और उपलब्ध आधिकारिक/ रिपोर्ट्स के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। जैसे-जैसे अधिकृत पुष्टि और विस्तृत विवरण प्राप्त होंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। पाठकों से अनुरोध है कि ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।
