ईरान पर हमला करने के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- “सीजफायर खत्म हो गया है, बातचीत रह सकती है जारी”

ईरान पर हमला करने के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- “सीजफायर खत्म हो गया है, बातचीत रह सकती है जारी”

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ अंतरिम समझौता खत्म हो गया है, लेकिन वह बातचीत जारी रखने देंगे।

सीजफायर पर ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

ट्रंप ने सीजफायर को लेकर भी बड़ा बयान दिया और कहा, “मेरे हिसाब से तो यह खत्म हो चुका है। उनसे बात करने में बस समय की बर्बादी है।”

ट्रंप का ये बयान तुर्की के अंकारा में दो दिन तक चले NATO शिखर सम्मेलन के दौरान का है। यह टिप्पणी ईरान पर उस हमले के कुछ घंटों बाद की गई, जिसे अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकरों पर हुए हमलों का बदला बताया था।

हालांकि ट्रंप ने ये भी कहा है कि अमेरिकी प्रतिनिधि बातचीत जारी रख सकते हैं, लेकिन उन्हें इसके नतीजे पर शक है। उन्होंने कहा, “वे बातचीत कर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वे अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।”

अमेरिका ने बुधवार तड़के ईरान पर किए था हमला

बता दें कि अमेरिका ने बुधवार सुबह ईरान पर हमला किया था। इससे कुछ घंटे पहले ही अमेरिका ने ईरान के तेल की बिक्री की इजाज़त देने वाला लाइसेंस रद्द कर दिया था। दरअसल अमेरिका ने यह कदम तब उठाया, जब तेहरान द्वारा होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमला किया गया। इसके जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत पर हमला किया।