• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Brahmastra की धुआंधार एडवांस बुकिंग जारी, सिर्फ पीवीआर में एक लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री

  • September 6, 2022
Brahmastra की धुआंधार एडवांस बुकिंग जारी, सिर्फ पीवीआर में एक लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री
  • Brahmastra Box Office बायकॉट अभियानों के बावजूद ब्रह्मास्त्र के टिकटों की एडवांस बिक्री इसको लेकर दर्शकों के बीच दिलचस्पी को जाहिर कर रही है। एडवांस बुकिंग से उत्साहित ट्रेड का मानना है कि फिल्म रिकॉर्ड ओपनिंग ले सकती है।

नई दिल्ली। ऐसा लगता है कि ब्रह्मास्त्र की रिलीज के साथ बॉलीवुड में चल रहा फ्लॉप का सिलसिला थमने जा रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े तो कम से कम यही संकेत दे रहे हैं। ब्रह्मास्त्र को लेकर दर्शकों में काफी दिलचस्पी नजर आ रही है, इसका अंदाजा भी एडवांस बुकिंग को लेकर आ रही रिपोर्ट्स से हो रहा है। मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉल चलाने वाले कंपनी पीवीआर ने एडवांस टिकट सेल्स का आंकड़ा जारी किया है, जिसके मुताबिक ओपनिंग वीकेंड के लिए पीवीआर सिनेमाज में सोमवार तक एक लाख से ज्यादा टिकट बुक किये जा चुके हैं।

ब्रह्मास्त्र 9 सितम्बर को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की जा रही है। रणबीर कपूर की यह पहली पैन इंडिया फिल्म है। विभिन्न ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म दुनियाभर में करीब 8 हजार स्क्रींस पर उतारी जा रही है, जो एक बड़ी रिलीज है। फिल्म 2 डी के साथ 3 डी और आइमैक्स फॉर्मेट में भी रिलीज की जा रही है। एडवांस बुकिंग शनिवार को ओपन हुई थीं और तभी से इसकी अच्छी रिपोर्ट आ रही हैं।

बायकॉट अभियानों के बावजूद जोरदार बुकिंग

ब्रह्मास्त्र को लेकर सोशल मीडिया में भी काफी बवाल मचा हुआ था। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के पुराने बयानों को सतह पर लाकर फिल्म के बायकॉट की अपील की जा रही थी। कई दिनों से बायकॉट बॉलीवुड और बायकॉट ब्रह्मास्त्र के हैशटैग चलाये जा रहे हैं, मगर एडवांस बुकिंग देखकर ऐसा लगता है कि बायकॉट अभियानों का ब्रह्मास्त्र पर कोई असर नहीं है।

माइथोलॉजी को दिखाएगी ब्रह्मास्त्र

ब्रह्मास्त्र एक ट्रिलॉजी है, जिसकी परिकल्पना अयान मुखर्जी ने की है। इसका पहला भाग ब्रह्मास्त्र पार्ट-1: शिवा है। रणबीर फिल्म में शिवा का किरदार निभा रहे हैं। ब्रह्मास्त्र के जरिए अयान ने माइथोलॉजी की दुनिया में ले जाने की कोशिश की है। उन्होंने अस्त्रावर्स नाम से दैवीय अस्त्रों की एक दुनिया रची है।

रणबीर का किरदार शिवा खुद एक अस्त्र है, जिसमें अग्नि की शक्ति है। रणबीर और आलिया भट्ट की यह पहली फिल्म है। अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी राय फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं। शाह रुख खान, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फिल्म में कैमियो करने की खबरें हैं। ब्रह्मास्त्र को लेकर दर्शकों का उत्साह फिल्म कारोबार के लिए भी शुभ संकेत माना जा सकता है।

 

Post navigation

Prev
Next
एक्टर सुनील शेट्टी ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की तारीफ, बोले- व्यवस्थाएं उम्मीद से बेहतर

एक्टर सुनील शेट्टी ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की तारीफ, बोले- व्यवस्थाएं उम्मीद से बेहतर

  • April 28, 2026
आशा भोसले के अंतिम दर्शन कितने बजे तक होंगे? शिवाजी पार्क में किया जाएगा दाह संस्कार

आशा भोसले के अंतिम दर्शन कितने बजे तक होंगे? शिवाजी पार्क में किया जाएगा दाह संस्कार

  • April 13, 2026
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का ‘रहमान डकैत’ वाला रोल, अब हो रहा पछतावा

कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का ‘रहमान डकैत’ वाला रोल, अब हो रहा पछतावा

  • March 25, 2026
दोबारा जेल जाने से बचे राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में एक्टर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत

दोबारा जेल जाने से बचे राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में एक्टर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत

  • March 18, 2026
‘सभी हदें पार कर दीं’, नोरा के ‘सरके चुनर’ पर कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया, अरमान मलिक का भी फूटा गुस्सा

‘सभी हदें पार कर दीं’, नोरा के ‘सरके चुनर’ पर कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया, अरमान मलिक का भी फूटा गुस्सा

  • March 17, 2026
रणवीर सिंह के घर की बढ़ी सिक्योरिटी, बंदूकधारियों को देखकर घबराए सोसाइटी मेंबर, पुलिस तक पहुंची बात

रणवीर सिंह के घर की बढ़ी सिक्योरिटी, बंदूकधारियों को देखकर घबराए सोसाइटी मेंबर, पुलिस तक पहुंची बात

  • February 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हज यात्रियों के इस मुद्दे पर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उठाई आवाज, केंद्रीय मंत्री को लिखी चिट्ठी May 1, 2026
  • ‘काम के बदले देना होगा दाम…नहीं तो सरकार करेगी काम तमाम’, मजदूर दिवस पर CM योगी का साफ संदेश May 1, 2026
  • ‘गरीब-गुरबा की पीठ पर यादवों की लाठी के निशान…’, अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर की सीधी चुनौती May 1, 2026
  • अखिल भारतीय त्रिदिवसीय संत एवं ज्योतिष विद्वान समारोह में 822 विद्वानों का भव्य सम्मान May 1, 2026
  • हरदोई के संमबीम स्कूल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण कड़े शब्दों में की निंदा May 1, 2026
  • एन्टीबायोटिक्स का उपयोग सही मात्रा,सही समय तक ही करें: डा.वाईपी सिंह May 1, 2026
  • सफर देह से रूह और सहारनपुर से संसार तक May 1, 2026
  • सामाजिक संगठन की पहचान के नए मानक स्थापित करेंगे: गोवेंद्र सिंह May 1, 2026
  • श्री करुणा बिहारीं जी के अष्टम ब्याहुला महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब May 1, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज विभाग में फेयरवेल पार्टी का आयोजन May 1, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021