Twisha Sharma केस में एक्शन तेज, MP सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, सास और रिटायर्ड जस्टिस गिरिबाला सिंह के खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू

Twisha Sharma केस में एक्शन तेज, MP सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, सास और रिटायर्ड जस्टिस गिरिबाला सिंह के खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में एक्शन तेज हो गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले की CBI जांच के लिए सिफारिश कर दी है। दूसरी तरफ, ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गिरिबाला सिंह के खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई उस वक्त हो रही है जब ट्विशा का परिवार आरोप लगा चुका है कि उनकी बेटी मानसिक प्रताड़ना और दबाव में थी। परिवार पहले ही इस मामले में निष्पक्ष जांच और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को सुरक्षित रखने की मांग उठा चुका है।

ट्विशा के पति की बेल पर भी आज होगी सुनवाई

बता दें कि ट्विशा के परिवार के आरोप के बाद गिरिबाला सिंह को जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है, तो वहीं इस केस में पिछले 10 दिन से फरार ट्विशा के पति और 30 हजार रुपये के समर्थ ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई है। समर्थ की बेल पर आज (शुक्रवार को) हाईकोर्ट में सुनवाई होगी तो उधर ट्विशा का परिवार भी हाईकोर्ट का रुख करेगा। परिवार की ओर से आरोपी पक्ष से जुड़ी कई मांगों को लेकर याचिका दायर की जाएगी।

गिरिबाला सिंह को मिली जमानत को रद्द करने की होगी मांग

जान लें कि ट्विशा शर्मा का परिवार याचिका में गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग हाईकोर्ट में करेगा। उनका कहना है कि मामले में कई ऐसे पहलू हैं जिनकी ठीक से जांच नहीं हुई है। परिवार का आरोप है कि जांच में कई अहम तथ्यों को नजरअंदाज किया गया। ट्विशा के पिता ने बताया कि गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत को खारिज करने के लिए हाईकोर्ट जा रहे हैं।

ट्विशा के मौत मामले में कब क्या हुआ?

  • 12 मई 2026 को ट्विशा शर्मा की मौत हुई।
  • 13 मई 2026 को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई।
  • 15 मई 2026 को ट्विशा के पति और सास पर FIR दर्ज हुई।
  • 18 मई 2026 को ट्विशा का CCTV आया, वो छत पर जाती दिखीं।
  • 19 मई 2026 को ट्विशा के पति पर पुलिस ने इनाम घोषित किया।
  • 22 मई 2026 को ट्विशा की सास के खिलाफ जांच शुरू हुई।

Leave a Reply