‘ये अवैध और असंवैधानिक…’, राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के BJP में जाने पर भड़के AAP नेता संजय सिंह

‘ये अवैध और असंवैधानिक…’, राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के BJP में जाने पर भड़के AAP नेता संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने की खबर के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. राघव चड्ढा समेत कुल 7 सांसदों के इस कदम को लेकर अब बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. इस पूरे मामले ने खासतौर पर दिल्ली और पंजाब की राजनीति को गर्म कर दिया है. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों द्वारा उठाया गया कदम अवैध, गलत, असंवैधानिक और संसदीय नियमों के खिलाफ है. इसलिए मैं राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को पत्र लिखकर इन नियमों का हवाला दूंगा और उनकी सदस्यता समाप्त करने का अनुरोध करूंगा.” उनके इस बयान से साफ है कि पार्टी इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से ले रही है और कानूनी रास्ता अपनाने की तैयारी में है.

पार्टी के प्रति जिम्मेदारी का सवाल

संजय सिंह ने आगे पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर सवाल उठाते हुए कहा, “जिन लोगों को पार्टी ने इतना कुछ दिया, उनसे स्वाभाविक रूप से यह अपेक्षा की जाती है कि वे पंजाब के लोगों के हित में काम करेंगे, पंजाब की जनता के लिए काम करेंगे और पार्टी के विस्तार के लिए काम करेंगे.”

संजय सिंह ने अपने बयान में कहा, “उन्हें लगा कि गुजरात में बैठा एक व्यक्ति, जो भाजपा के खिलाफ सड़कों पर उतरकर नारे तक नहीं लगा सकता, वही आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहा है, आम आदमी पार्टी को सपोर्ट दे रहा है. उसकी पोस्ट को लाइक कर रहा है, देख रहा है. ताकि आम आदमी पार्टी का संदेश, उसके विचार और उसका काम लोगों तक न पहुंचे.”

सोशल मीडिया पेज हुए सस्पेंड- संजय सिंह

संजय सिंह ने बताया, “हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को निलंबित कर दिया गया. मैं गुजरात के भाइयों से कहना चाहता हूं कि अपने व्हाट्सऐप और अन्य माध्यमों के जरिए आम आदमी पार्टी के वीडियो और पोस्ट ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं और हमारे साथ अपने जुड़ाव को मजबूत करें.”

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब नजरें इस बात पर हैं कि राज्यसभा में इस मुद्दे पर क्या कार्रवाई होती है और आने वाले समय में इसका राजनीतिक असर कितना बड़ा होता है. फिलहाल इतना तय है कि यह मामला आने वाले दिनों में और ज्यादा तूल पकड़ सकता है.

Leave a Reply