सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने के आरोपी सुधांशु और शुभम त्यागी को 12 दिन की न्यायिक हिरासत

सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने के आरोपी सुधांशु और शुभम त्यागी को 12 दिन की न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली। दिल्ली में सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को पांच मंजिला पीजी बिल्डिंग गिरने के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी सुधांशु और शुभम त्यागी को 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी हादसे में गिरी इमारत में पीजी चला रहे थे। अब दोनों से पूछताछ होगी।

हादसे के बाद इमारतों का सर्वे

वहीं, सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में 2250 पीजी का सर्वे किया गया, जिसमें 138 इमारतों में मरम्मत की जरूरत पाई गई। इनमें से सर्वाधिक 90 पीजी दक्षिणी जोन में हैं, जहां 47,000 लोग रहते हैं, और 4 इमारतों को खतरनाक घोषित किया गया है।

अदालत ने दिए थे सुरक्षा ऑडिट के आदेश

सत्य निकेतन में इमारत गिरने के हादसे बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने एक सप्ताह में एमसीडी को पीजी का सुरक्षा आडिट करने का निर्देश दिया था। साथ ही एमसीडी के अलावा इन आवासों को संचालित करने के लिए लागू नियामक व्यवस्था की जानकारी भी मांगी थी।