BRICS डिनर पर अवधेश प्रसाद का बयान, कहा- ‘भारत में हर तरह का खानपान’

BRICS डिनर पर अवधेश प्रसाद का बयान, कहा- ‘भारत में हर तरह का खानपान’
सपा सांसद अवधेश प्रसाद

नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में विदेशी मेहमानों को शाकाहारी व्यंजन परोसने पर राजनीति गर्मा गयी है. इस मुद्दे पर अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारे देश में अनेकता में एकता का सूत्र है.देश में तरह-तरह के पहनावे और तरह-तरह की बोली है और तरह-तरह के खानपान हैं, तो इस आयोजन में डिनर को लेकर किसी प्रकार की चर्चा करना उचित नहीं लगता.

सपा सांसद ने इस आयोजन में विपक्षी मुख्यमंत्रियों के न आने और बसपा में मौजूदा संकट व प्रदेश में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार पर भी प्रतिक्रिया देये हुए बीजेपी को कटघरे में खड़ा किया. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में सपा की सरकार बनते ही देश में भी सत्ता परिवर्तन होगा.

डिनर-डिप्लोमेसी पर उठाए सवाल

अवधेश प्रसाद ने ब्रिक्स के आयोजन में विपक्षी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को शामिल न करने पर इसे लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने वाला बताया, उन्होंने कहा कि इतने बड़े कार्यक्रमी विपक्षी मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित नहीं करना गलत है. इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा देश के 21 राज्यों में जल्द ही UCC लागू करने के सवाल पर कहा कि इसमें क्या होगा क्या नहीं ? जब तक ये सामने न आए इसमें क्या कहा जाए ?

बसपा में संकट को पारिवारिक मामला बताया

हाली ही में बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा आकाश आनंद को पार्टी से बाहर करने और लेने के मुद्दे पर सपा सांसद ने इसे पारिवारिक और उनका व्यक्तिगत मामला बताया और टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. इसके अलावा सपा और चंद्रशेखर द्वारा आकाश आनंद को ऑफर पर बोले कि पहले आकाश आनंद से पूछना चाहिए कि वो क्या चाहते हैं ? उनके दिल में क्या है ? वे किस विचारधार के साथ जुड़कर राजनीति करना चाहते हैं ? ये उन पर निर्भर है.

बीजेपी पर निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप

सपा प्रमुख द्वारा निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोपों पर समर्थन करते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि अयोध्या में जितने बड़े कार्य हुए, गेट पर ही पानी भर जाता है, रामपथ बना उसमें भी गड्ढे हो गए. इसका मतलब जमकर भ्रष्टाचार हुए है. उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में उत्तर प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो सारे भ्रष्टाचार का खुलासा होगा. साथ ही कहा कि प्रदेश सत्ता परिवर्तन के साथ ही देश में भी सत्ता परिवर्तन होगा.

Leave a Reply