उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने कावंड़ तीर्थ यात्रियों को फल, जल का किया वितरण
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला इकाई के संरक्षक सुशील सूरी नेत्वृव में कांवड तीर्थ यात्रियों की सेवा के लिए शिविर का आयोजन कर उन्हें फल एव शीतल पर जल का वितरण किया गया। इस दौरान सभी ने अटूट आस्था निष्ठा के साथ सभी लोगों ने गंगाजल लेकर आ रहे शिव भक्तों की सेवा की। सेवा सेवा शिविर का शुभारम्भ श्रीमती संगीता सूरी एव श्रीमती भावना भारती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष प्रवीण वर्मा, संरक्षक सुधीर भारती, सुशील सूरी, उपवन ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिसुर रहमान सिद्दीकी, जिला संयोजक नफीस थानवी ने संयुक्त रूप से कहा कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे। शिव भक्तों की सेवा करना ईश्वर भक्ति तुल्य है, क्योंकि यह शिव भक्त अटूट आस्था और भक्ति में लीन होकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं जो आदर सत्कार के योग्य हैं। इसी उद्देश्य को लेकर यह शिविर आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह शिविर हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है जिसमें दोनों वर्गों के लोग पूरी आस्था के साथ शिव भक्तों की सेवा करते हैं।
इस अवसर पर निसार सिद्दीकी, सतबीर सिंह माना, डा. गुलशेर अली, सुरेंद्र बगाती, जोगिन्दर कल्याण, सचिन गोयल, राहुल जैन, मोहम्मद इस्लाम, रमन गुप्ता, हरिओम सैनी, सुधीर कुमार, रियासत खान, नौशाद शाह, फहीम थानवी, मोहम्मद आरिफ,शाहिद राणा, श्रीमती बीना शमार्, गायत्री शर्मा, प्रभास भारती, मनीष गुप्ता, निशांत गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
