हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा महानगर ने की कार्यशाला

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा महानगर ने की कार्यशाला
सहारनपुर में आयोजित कार्यशाला राष्ट्रगान गाते भाजपाई।

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से हर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें सभी से लोगों से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया। दिल्ली रोड स्थित पाश्र्वनाथ सिटी कार्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी बूथों तक पहुंचकर अभियान को जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि ष्हर घर तिरंगाष् राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और वीर शहीदों के सम्मान का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 13 और 14 अगस्त तक सहारनपुर के प्रत्येक घर, गली और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया।

महापौर अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह अभियान नागरिकों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता के सूत्र में जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने की अपील की। कार्यशाला में पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा भाजपा नेता शशि वालिया महानगर महामंत्री  किशोर शर्मा, सरदार सुपनीत सिंह, अभियान संयोजक  अमित गर्ग  सहसंयोजक राजेश जौहरी, बबीता सैनी, विपिन शर्मा  महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वर्षा चोपड़ा, वरिष्ठ नेता गोकरण दत्त शर्मा, योगेश कुमार, जय राम गौतम, मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता महानगर उपाध्यक्ष संदीप रावत, योग चुग, कंचन धवन, नीलू राणा,  सारिका गुप्ता, नीरज ठकराल, मुनेश त्यागी अमित चैधरी, नीरज माहेश्वरी, पार्षद ईसम सिंह, दीपक रहेजा, मुकेश गख्खड़, विनोद कुमार, निशांत शर्मा, शिव मंगल, सुलेख चंद, राजू सिंह ओजपुरा वीरेंद्र उपाध्याय, सुनील पवार, मयंक गर्ग, नरेश रावत, जावेद, मोबिन अहमद प्रदीप शर्मा, भानु अग्रवाल, मुकेश वर्मा, आशु धीमन, एकांश अग्रवाल, सोनम कश्यप, सुनील गुप्ता,  राजीव सैनी मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा, हनी वर्मा, जोगेंद्र लाला, विजेंद्र धीमान, विजय चैहान, स्वराज सैनी, सहित सभी महानगर, मंडल, मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारी ओर युवा व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।