गोष्ठी में दी एचआईवी संक्रमण के बारे में जानकारी

गोष्ठी में दी एचआईवी संक्रमण के बारे में जानकारी
सहारनपुर में आयोजित गोष्ठी में एचआईवी रोग के बारे में जानकारी देते विशेषज्ञ चिकित्सक।

सहारनपुर। राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशों के अनुपालन मंे आज एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा जानकारी देने को शिविर एवं गोष्ठी आयोजित की गयी। रोगियों को सामाजिक सुरक्षा दिलवाने की सरकारी योजनाओ एंव सम्बंधित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

एसबीडी जिला चिकित्सालय के सभागार मे आयोजित गोष्ठी का उदघाटन एस बी ड़ी जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डा रवि प्रकाश एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। शिविर एवं गोष्ठी मे एच आई वी संक्रमित रोगियों को सामाजिक सुरक्षा दिलवाने की सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए सम्बिधत विभागों के प्रतिनिधियों ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सम्बंधित योजनाओ की विस्तार से जानकारी दी।

गोष्ठी को एस बी ड़ी जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डा रवि प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीण कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डा सर्वेश कुमार सिंह, ए आर टी सेंटर के नोडल अधिकारी डा अमित गुप्ता, ए आर टी सेंटर के चिकित्सा अधिकारी डा नवदीप सिंह, ए आर टी कॉउंसलर शिवकांत यादव, एस टी आई काउंसलर प्रवेश कुमार, टीबी एच आई वी काउंसलर ओम प्रकाश, दिशा की डी एस ए ममता चैधरी,महिला एवं बाल विकास विभाग से शैलजा शर्मा, श्रम विभाग से दीपक कुमार, सी एस सी विहान से मोंटी, टीआई से शालू, ए आर टी काउंसलर रोहिणी,डाटा मैनेजर संजय यादव आई सी टी सी कॉउंसलर  अमित कुमार, सी एल एच विनोद, रजत एवं संयोगिता ने आवश्यक जानकारी दी गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एम पी सिंह चावला एवं पी पी टी सी टी कॉउंसलर कामिनी चैहान ने किया इस मौके पर एड्स जागरूकता मे विशेष सहयोग देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों एवं संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया।