धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सपा नेताओं ने मनाया जश्न, इसे युवाओं की जीत बताया

सहारनपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद अभिषेक श्टिंकूश् अरोड़ा के आवास पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। सपा नेताओं ने इसे देश के युवाओं और छात्रों के लंबे संघर्ष की जीत करार दिया।

इस अवसर पर अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि लंबे समय से देश के युवा और छात्र अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे थे। आज उनकी आवाज को सफलता मिली है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव और सांसद इकरा हसन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन नेताओं ने सड़क से लेकर सदन तक युवाओं और छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया। जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने कहा कि देश का युवा हमेशा सत्य और न्याय के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जायज मांग थी, जो पहले ही हो जाना चाहिए था। युवाओं के लगातार संघर्ष के कारण आज यह संभव हो पाया। उन्होंने भी अखिलेश यादव का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने लगातार युवाओं और छात्रों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम के दौरान सरदार जोगिंदर सिंह, शुभम वर्मा, हनी चैधरी, फरहान अहमद, सरफराज, रवि यादव, मांगे राम, गोरी राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।