अंबेहेटा के पास खेत मे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

अंबेहेटा के पास खेत मे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी
फोटो मौके पर पडा शव

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा

नकुड 17 जुलाई इंद्रेश। कोतवाली क्षेत्र के अंबेहेटा कस्बे के पास खेत में अधेड व्यक्ति व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुचकर ंपचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

शुक्रवार को सुबह अंबेहेटा पीर के मौहल्ला नयाबांस से लगते एक खेत मे अधेड व्यक्ति का शव पडा हुआ मिला। प्रत्यक्षदर्शियो का कहना है कि सुबह जब वे अपने खेतो की ओर गये तो एक खेत मे शव पडा था। अधेड की आयु करीब पचास वर्ष रही होगी। खेत मे अज्ञात व्यक्ति का शव पडा होने की खबर कस्बे मे जंगल की आग की तरह फैल गयी। जिससे मौके पर भीड एकत्रित हो गयी। वंहामौजूद व्यक्तियो ने घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद कोतवाल देवेश शर्मा व अंबेहेटा पुलिस चैकी प्रभारी दलबल के साथ मौके पहुंचे।

मौके पर आयी पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पंरतु शव की पहचान नंही हो पायी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियो का कहना है कि शव के नाक से खून निकल रहा था। हांलाकि पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर किसी चोट को निशान नंही मिले।