स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की 100 वरिष्ठ नागरिकों के हृदय की जांच
सहारनपुर। अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी जिला शाखा एवं पारस हॉस्पिटल पंचकुला के संयुक्त तत्वाधान में एक निशुल्क हृदय रोग सम्बन्धित स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 100 वरिष्ठ नागरिकों ने हृदय रोग की जाँच करायी।
संस्था के प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय पर आयोजित शिविर का शुभारम्भ माँ भारती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर तथा ईश वंदना से किया गया। पारस हॉस्पिटल पंचकुला से पधारे डाण् दीपक पुरी ने बताया कि हृदयघात का सही समय पर पता लगने व सही उपचार मिलने से बचाव किया जा सकता है। हृदय रोगों के उपचार में आधुनिक पद्तियों पर प्रकाश डाला तथा बायपासए ऑपनहार्ट सर्जरी व अन्य उपचारों पर भी वरिष्ठ नागरिकों की शंकाओं का समाधान किया।
संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष केएल अरोड़ा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिये समय समय पर जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यक्ता रहती है तथा आज इसी क्रम में वरिष्ठ नागकिरों को हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की अत्यधिक बिमारियों का कारण तनावयुक्त जीवन है। शिविर में स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष यशपाल मलिक, सहारनपुर के मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष अजय अत्री, महासचिव अरूण सूरी, कोषाध्यक्ष अरूण प्रकाश शमा, संरक्षक आरके जैन, सीएम एण्डले, कैप्टन टीएस चन्नी, अमरजीत नेगी, रमेश चन्द सैनी, आरपी शर्मा, कालीचरण वर्मा, सतीश शर्मा, केएल ग्रोवर, कमलेश कुमारी, रामबहादुर यादव, लोकेश मलिक, अनिल कुमार गुप्ता,शिव राम शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा, उषा शर्मा, अमृत लाल अरोड़ा, एनएम जोशी, हरपाल सिंह, विजय कुमार, राजेश्वर प्रसाद बंधु, केडी गौतम, रवि मल्होत्रा, अंजु मल्होत्रा, अनिल गुलाटी, सुरेश ग्रोवर, उषा गुप्ता, सुमन बाला गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
