पुलिस ने मारपीट व हत्या का प्रयास करने के मामले में 10 आरोपी किए गिरफ्तार, भेजे जेल
सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने बलवा करने व हत्या के प्रयास के मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वादी राजेश कुमार पुत्र सोमप्रकाश निवासी बीनूपाल पान वाली गली मौहल्ला जनकनगर तकिया थाना जनकपुरी ने थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि 14 आरोपियों शमीम, कासिम, अबरार, उजैफ, शेरू, आबिद, शवरेज, शाहवाज, सूफियान, अजहर, फारूख, शादाब, शाकिब, तसलीम व गालिब ने कुछ अन्य अज्ञात के साथ मिलकर एक राय होकर मेरे व मेरे पुत्र देव, पत्नी रेखा कन्नौजिया, भाभी सुमन, भतीजे आयुष व हिमांशु के साथ जान से मारने की नीयत से धारदार हथियारों से हमला कर मारपीट की गई तथा जाते समय जातिसूचक शब्दों का प्रयोग जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।
थाना जनकपुरी पुलिस ने आज प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चीमा व उपनिरीक्षक विनय कुमार के नेतृत्व में मुकदमा उपरोक्त त्वरित कार्यवाही करते हुए 10 आरोपियों आबिद पुत्र अली हसन निवासी नूर बस्ती, अबरार पुत्र इकबाल निवासी सीडीएम स्कूल वाली गली तकिया, शवरेज पुत्र इस्लाम निवासी गुलबहार वाली गली जनकनगर, शहवाज पुत्र सलीम निवासी गुलबहार वाली गली जनकनगर, सूफियान पुत्र चांद, शादाब व शाकिब पुत्रगण मतलूब निवासीगण जनकनगर तकिया, अजहर पुत्र नजीर, फारूख आबिद निवासीगण नूर मस्जिद वाली गली जनकनगर व तसलीम पुत्र वसीर अहमद निवासी हुसैन बस्ती थाना जनकनगर को दबिश के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दबोचे गए आरोपियों चालान काटकर जेल भेज दिया।
