कांग्रेस पदाधिकारियों ने अग्निशमन अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस पदाधिकारियों ने अग्निशमन अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर में अग्निशमन अधिकारी को ज्ञापन देते कांग्रेसजन।

सहारनपुर। जनपद की तंग  एवं गलियों-मौहल्लों आदि में चल रहे कोचिंग सेंटर, जिम, हॉस्पिटल, डांस एकेडमी, रेस्टोरेंट, होटल  या अन्य व्यवसायिक गतिविधियों आदि में जांच कराये जाने की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुज शर्मा व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अग्नि शमन विभाग के अधिकारियों से मिला, उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

आज काग्रेंस नेताओं को प्रतिनिधि मंडल तंग गलियों में कोचिंग सेंटर, जिम, हॉस्पिटल, डांस एकेडमी, रेस्टोरेंट, होटल या अन्य व्यवसायिक गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने की मांग को लेकर आज अग्निशमन विभाग अधिकारियों से भेंटकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पूर्व में किशनपुरा, देहादून रोड सपना सिनेता व अन्य जगह अग्नि से दुर्घटनाएं हो चुकी है। भविष्य में ऐसा कुछ न हो इसलिए अग्नि शमन विभाग को बिना राजनीतिक दबाव के जांच कर कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में आग लगने की संभावनाएं अधिक रहती है। इसलिए बिना देरी के जाँच शुरू होनी चाहिये। इस अवसर पर सलमान इदरीसी, रवि कुमार, शुभम, राजन बिरला, राजेश कुमार, हरिओम पल्लवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply