अंजुमन गाड़ा फाउंडेशन का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न

अंजुमन गाड़ा फाउंडेशन का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न
सहारनपुर में अंजुमन गाड़ा फाउंडेशन का अध्यक्ष बनने पर सज्जाद का माल्यार्पण कर स्वागत करते समाज के नागरिक।

सहारनपुर। अंजुमन गाड़ा फाउंडेशन का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गये जिसमें सर्वसम्मति से सज्जाद हुसैन एडवोकेट को सदर एवं मौ. मुस्तफा को सेक्रेट्री चुना गया। इस दौरान नायब सदर भी चुने गये। शनिवार को नया गांव सईद पुरा स्थित बैंकट हाल में आयोजित चुनाव में मतदाताओं को सर्वसम्मति से सदर चुनने का समय दिया गया, लेकिन सहमति नहीं बनने पर चुनाव प्रक्रिया शुरु की गई।

सदर के लिए सज्जाद हुसैन एडवोकेट, सालिम अली व गय्यूर अली ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। सेक्रेट्री के लिए आबिद मुखिया व मौ. मुस्तफा, नायब सदर के लिए गय्यूर अली, मुनतियाज, जहांगीर आलम व आबिद ने नामांकन किया। तीन बजे से मतदान का समय निर्धारित किया गया था। चुनाव में 64 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। इसी बीच निर्वाचन अधिकारी अब्दुल राशिद ने सालिम अली व गय्यूर अली द्वारा पर्चा वापस लेने के बाद सर्वसम्मति से सज्जाद हुसैन एडवोकेट को सदर चुने जाने की घोषणा की।

चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही सज्जाद के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा उन्होंने फूलमालाएं पहनाकर नवनिर्वाचित सदर को बधाई दी। इसके अलावा मौ. मुस्तफा को सेक्रेट्री व मवाना से मौ. अय्यूब, मुजफ्फरनगर से गय्यूर अली तथा सहारनपुर से आबिद अली नायब सदर चुने गए। इस अवसर पर सिकन्दर हयात, हाजी सुलेमान, मुनीर आलम, हाजी जब्बार , डा. हसीन अहमद, मौलाना असजाद, डा. आफताब, कारी अब्दुर्रहमान, रिजवान, काला प्रधान, अहमद, अब्दुल सत्तार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply