• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान का नाम लेकर सपा पर किया बड़ा हमला, बोले- समाजवादियों के नस-नस में दौड़ रहा तमंचावाद

  • January 25, 2022
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान का नाम लेकर सपा पर किया बड़ा हमला, बोले- समाजवादियों के नस-नस में दौड़ रहा तमंचावाद
  • UP Vidhan Sabha Chunav 2022 सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए। वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में तमंचावाद दौड़ रहा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही है, सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है। भाजपा, सपा और बसपा सबने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। ऐसे में विपक्ष की पुरानी नीतियों पर हमला करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फर्क साफ है। उन्होंने पाकिस्तान का नाम भी लेकर समाजवादी पार्टी पर जोरदार तंज कसा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया एप कू पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए। वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में ‘तमंचावाद’ दौड़ रहा है।’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने अपने अगले पोस्ट में कहा कि एक कहावत है, ‘करें न धरें, तरकस पहने फिरें…’ पूरे विपक्ष का यही हाल है! सत्ता में रहे तो कुछ करा न धरा, अब चुनाव के समय सब ‘तरकस’ पहने फिर रहे हैं।

बता दें कि जिन्ना प्रकरण के बाद अब पाकिस्तान के मामले पर भाजपा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को निशाने पर ले लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान से पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा ने सोमवार को कहा था कि सपा जिन्ना और पाकिस्तान के सहारे विधानसभा चुनाव जीतना चाहती है। यदि आतंकी याकूब मेमन और अजमल कसाब को फांसी न हुई होती तो नाहिद हसन जैसे दंगाइयों को टिकट देने वाले अखिलेश मेमन को प्रत्याशी और कसाब को स्टार प्रचारक बना देते।

भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में संबित पात्रा ने कहा कि अखिलेश यादव का एक इंटरव्यू पढ़ा, जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं है। यह तो भाजपा है, जो पाकिस्तान को अपना दुश्मन मानती है और वोटबैंक के लिए पाकिस्तान पर निशाना साधती है। उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस के दिन अखिलेश यादव का यह संदेश कि पाकिस्तान भारत का दुश्मन नहीं है, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है। अखिलेश का पाकिस्तान से प्यार का इजहार करने वाला यह बयान उनकी मानसिकता को दिखाता है। उन्हें इस बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने तंज कसा कि जो जिन्ना से करे प्यार, वह पाकिस्तान से कैसे करे इन्कार। जिन्ना का नाम लेते हुए अखिलेश यादव चुनावी मैदान में उतरे थे और आज वह पाकिस्तान तक पहुंच गए हैं। भाजपा ने इस बार चुनाव में यह बात नहीं कही। जिन्ना को भी यूपी के चुनाव में अखिलेश लेकर आए थे और अब पाकिस्तान को भी वही लाए हैं।

 

 

Post navigation

Prev
Next
अमित शाह का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- चिकन नेक की सुरक्षा के लिए मांगी थी 560 एकड़ जमीन

अमित शाह का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- चिकन नेक की सुरक्षा के लिए मांगी थी 560 एकड़ जमीन

  • August 21, 2026
‘वंदे मातरम पर स्टैंड ने…’, राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की

‘वंदे मातरम पर स्टैंड ने…’, राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की

  • August 21, 2026
‘डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और….’, RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

‘डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और….’, RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

  • August 21, 2026
संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित भी साथ, साहिल लोचब का आरोप- FIR दर्ज नहीं हो रही

संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित भी साथ, साहिल लोचब का आरोप- FIR दर्ज नहीं हो रही

  • August 21, 2026
‘इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी’, कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

‘इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी’, कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

  • August 21, 2026
‘सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…’, एक्शन में राहुल गांधी

‘सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…’, एक्शन में राहुल गांधी

  • August 20, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, अखिलेश-मायावती समेत 44 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट देने की कर रही तैयारी August 21, 2026
  • ‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार…’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह August 21, 2026
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों  की बैठक August 21, 2026
  • काउंसिलिंग में विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की राह और करियर अवसरों की दी जानकारी August 21, 2026
  • डीएम ने नवोदय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, बच्चों के भोजन की खुद जांची गुणवत्ता August 21, 2026
  • लॉर्ड महावीरा एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक, सात का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन August 21, 2026
  • पार्थिव शिवलिंग पूजा से होते हैं जीव के पाप क्षीण: कालेंद्रानंद महाराज August 21, 2026
  • सीआईएस के छठे स्थापना दिवस पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाजसेवा का संकल्प साकार August 21, 2026
  • साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई को लेकर पुलिस ने कसी कमर August 21, 2026
  • अग्निवीर भर्ती रैली में मुरादाबाद के अभ्यर्थियों ने दिखाया दमखम August 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021