जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों  की बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों  की बैठक
सहारनपुर में कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की बैठक को सम्बोधित करते जिलाधिकारी।

सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान ने सीएम डैशबोर्ड में खराब रैंकिंग वाली योजनाओं, परियोजनाओं एवं कार्यों वाले विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाते हुए रैंकिंग में सुधार लाएं। जिलाधिकारी श्री चैहान कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सीएम डैशबोर्ड पर सर्वोच्च रैंकिंग लाने का प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों के साथ ही जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पोर्टल पर संबंधित विभाग समय से और सही डाटा की फीडिंग सुनिश्चित कराएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का ध्यान रखें।  उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशों एवं उच्च प्राथमिकता वालें बिन्दुओं पर गंभीरता से कार्य करें। सभी अधिकारी डैशबोर्ड की महत्ता को समझें और लापरवाही न करें।

समीक्षा के दौरान आबकारी, स्टाम्प, परिवहन, स्वास्थ्य, विकास, बाल विकास, समाज कल्याण, विद्युत विभाग, तकनीकी शिक्षा, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों में संचालित योजनाओं, परियोजनाओं एवं कार्यों की गहनता से समीक्षा की। बैठक में अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply